{"_id":"64dac46c7c5eb01d480b3eb3","slug":"russia-to-deliver-order-of-s-400-anti-aircraft-systems-to-india-within-timeframe-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia: यूक्रेन युद्ध के कारण भारत को एस-400 की आपूर्ति में देरी नहीं, 2024 तक दो प्रणाली उपलब्ध कराएगा रूस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia: यूक्रेन युद्ध के कारण भारत को एस-400 की आपूर्ति में देरी नहीं, 2024 तक दो प्रणाली उपलब्ध कराएगा रूस
Tue, 15 Aug 2023 05:48 AM IST
गुलाम अहमद
एजेंसी, मॉस्को
एजेंसी, मॉस्को
Published by: गुलाम अहमद
Updated Tue, 15 Aug 2023 05:48 AM IST
सार
रूसी अधिकारी ने बताया कि रूस के साथ भारत ने पांच एस-400 का समझौता किया था, जिनमें से तीन भारत को सौंपे जा चुके हैं, शेष दो का काम भी जल्द पूरा हो जाएगा और इन्हें 2024 के आखिर तक भारत को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
S-400 defence missile system
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूसी रक्षा मंत्रालय से जुड़े सूत्रों का दावा है कि युक्रेन युद्ध की वजह से भारत को एंटी-एयक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम एस-400 की आपूर्ति में देरी नहीं होगी। रूसी रक्षा निर्यात से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि रूस 2018 में भारत के साथ किए गए 540 करोड़ डॉलर के सौदे के तहत तय समय सीमा के मुताबिक 2024 के आखिर तक दो एस-400 प्रणाली उपलब्ध करा देगा।
विज्ञापन
रूसी अधिकारी ने बताया कि रूस के साथ भारत ने पांच एस-400 का समझौता किया था, जिनमें से तीन भारत को सौंपे जा चुके हैं, शेष दो का काम भी जल्द पूरा हो जाएगा और इन्हें 2024 के आखिर तक भारत को सौंप दिया जाएगा। वहीं, एस-400 बनाने वाली कंपनी मिलिट्री टेक्निकल को-ऑपरेशन के प्रमुख दिमित्री शुगाइव ने कहा, रूस ने जिन भी देशों से हथियारों के सौदे किए हैं, उन्हें तय समय में उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पहले इसी साल मार्च में भारतीय वायुसेना ने देरी की आशंका जताई गई थी।
विज्ञापन
भारत अपने रक्षा उद्योग का तेजी से स्वदेशीकरण कर रहा है। हालांकि, इसके बाद भी भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश है। पिछले कुछ वर्षों से भारत ने हथियारों के स्रोतों में विविधता को बढ़ाया है।
विज्ञापन