फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia successfully tests nuclear-powered submersible drone Poseidon with unlimited range

Poseidon: रूस ने बनाया एक और घातक हथियार, असीमित परमाणु क्षमता वाली टॉरपीडो 'पोसेइडॉन' का सफल परीक्षण

Wed, 29 Oct 2025 08:56 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 29 Oct 2025 08:56 PM IST
सार

 रूस ने असीमित रेंज वाले परमाणु ऊर्जा से चलने वाले पनडुब्बी ड्रोन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इससे पहले रूस ने असीमित रेंज वाली अद्वितीय परमाणु ऊर्जा से चलने वाली बुरेवेस्टनिक क्रूज मिसाइल के सफल परीक्षण किया था। 

विज्ञापन
Russia successfully tests nuclear-powered submersible drone Poseidon with unlimited range
रूस के राष्ट्रपति पुतिन - फोटो : ANI

विस्तार

रूस ने परमाणु इंजन वाली क्रूज मिसाइल 'बुरेवेस्तनिक' के सफल परीक्षण के बाद असीमित रेंज वाले परमाणु ऊर्जा से चलने वाले टॉरपीडो का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। इस सफल परीक्षण को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि परमाणु ऊर्जा से चलने वाली स्वचालित मानवरहित पनडुब्बी ड्रोन 'पोसेइडॉन' रूस की सबसे उन्नत बैलिस्टिक मिसाइल 'सरमत' से अधिक शक्तिशाली है। हमने इसका मंगलवार को सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।

विज्ञापन

 

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि इस पोसेइडॉन परमाणु-संचालित सुपर स्वायत्त टॉरपीडो का परीक्षण करना बड़ी कामयाबी रही। हालांकि सार्वजनिक तौर पर पोसेइडॉन को लेकर बेहद कम जानकारी मौजूद, लेकिन यह एक स्वायत्त परमाणु-सक्षम टॉरपीडो है। यह रेडियोधर्मी समुद्री लहरें पैदा कर सकता है और तटीय शहरों को पूरी तरह से नेस्तानाबूद कर देता है। पुतिन ने कहा कि यह परीक्षण मंगलवार को हुआ था। पुतिन ने आगे कहा, पहली बार, हम न केवल एक वाहक पनडुब्बी के प्रक्षेपण इंजन से इसे प्रक्षेपित करने में सफल रहे, बल्कि उस परमाणु ऊर्जा इकाई को भी प्रक्षेपित करने में सफल रहे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुतिन ने कहा,  इसे रूस की सबसे उन्नत बैलिस्टिक मिसाइल सरमत एसएस-एक्स-29 या शैतान II से भी काफी अधिक शक्तिशाली बताया। उन्होंने यह भी कहा कि सरमत मिसाइल जल्द ही युद्ध तैनाती में शामिल हो जाएगी। उन्होंने कहा, दुनिया में सरमत जैसी कोई मिसाइल नहीं है। यह अभी तैयार नहीं है, लेकिन जल्द सेवा में आ जाएगी।
विज्ञापन

मिनी न्यूक्लियर रिएक्टर देता है असीमित ताकत
पुतिन ने कहा कि पोसेइडॉन ड्रोन को एक मुख्य सबमरीन से लॉन्च किया गया, और यह एक ऐसे परमाणु रिएक्टर से संचालित होती है जो रणनीतिक पनडुब्बी के रिएक्टर से 100 गुना छोटा है। यह रिएक्टर इस ड्रोन को असीमित रेंज और लंबे समय तक संचालन की क्षमता प्रदान करता है। 

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed