फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia struggles to recruit soldiers for Ukraine: US

Ukraine War: सैनिकों की कमी से जूझ रहा रूस, अमेरिका का दावा- नई भर्ती में कामयाब नहीं होंगे पुतिन

Tue, 30 Aug 2022 07:33 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 30 Aug 2022 07:33 AM IST
सार

अमेरिकी वेबसाइट ने एक रक्षा अधिकारी के हवाले से यह न्यूज रिपोर्ट जारी की है। इसमें कहा गया है कि पिछले सप्ताह पुतिन ने रूस की सैन्य क्षमता 19 लाख जवानों से बढ़ाकर 20.40 लाख करने का आदेश जारी किया है। इसके लिए भर्ती अगले साल शुरू होगी। 

विज्ञापन
Russia struggles to recruit soldiers for Ukraine: US
RUSSIAN ARMY - फोटो : social media

विस्तार

छह माह से ज्यादा समय से यूक्रेन के साथ जंग लड़ रहे रूस को वहां सैनिकों की कमी से जूझना पड़ रहा है। अमेरिका का दावा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सेना में 1,30,000 से ज्यादा सैनिकों की नई भर्ती की योजना बनाई है, लेकिन वह कामयाब नहीं होगी। 

विज्ञापन


अमेरिकी वेबसाइट ने एक रक्षा अधिकारी के हवाले से यह न्यूज रिपोर्ट जारी की है। इसमें कहा गया है कि पिछले सप्ताह पुतिन ने रूस की सैन्य क्षमता 19 लाख जवानों से बढ़ाकर 20.40 लाख करने का आदेश जारी किया है। इसके लिए भर्ती अगले साल शुरू होगी। 
विज्ञापन


अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, रूस ऐतिहासिक रूप से सैन्य कर्मियों के भर्ती के लक्ष्य का पूरा नहीं कर पाया है। यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई से पहले यानी 24 फरवरी से पूर्व रूस 10 लाख सैनिकों के अपने लक्ष्य से 1,50,000 जवानों की कमी से जूझ रहा था। अब वह नए रंगरूटों और  कैदियों की सेना में भर्ती की ऊपरी आयु सीमा को खत्म कर अपने जवानों की संख्या बढ़ाने में जुटा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूसी सेना में नए रंगरूट बूढ़े व अक्षम
अमेरिकी अधिकारी ने यह भी दावा किया कि रूसी सेना में भर्ती किए गए कई रंगरूट बूढ़े, शारीरिक रूप से अक्षम और उपयुक्त प्रशिक्षण विहीन हैं। इसलिए अमेरिकी सरकार का मानना है कि रूस की सैनिकों की संख्या बढ़ाने के प्रयास सफल नहीं होंगे। 

अमेरिका ने यूक्रेन को हथियार भेजना शुरू किए
इस बीच, अमेरिकी रक्षा विभाग ने यूक्रेन में समुद्री रास्ते से हथियारों की खेप भेजना शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि विमानों से खेप भेजने की तुलना में धीमी आपूर्ति होने के बावजूद अमेरिकी जहाज भारी मात्रा में माल परिवहन करने में सक्षम हैं। इसके दम पर यूक्रेन के पास हथियारों की बड़ी खेप पहुंच जाएगी। 

यूक्रेन को 2.98 डॉलर का सैन्य पैकेज
अमेरिका पहले ही यूक्रेन के लिए 2.98 अरब डॉलर की सैन्य सहायता के पैकेज की घोषणा कर चुका है। इसके तहत अमेरिकी रक्षा उद्योग को यूक्रेन के लिए हथियार बनाने के लिए दी जाने वाली मदद भी शामिल है। यह पैकेज यूक्रेन सुरक्षा सहायता पहल (USAI) के तहत दिया जा रहा है। इसमें सतह से हवा में मार करने वाले छह मिसाइल सिस्टम (NASAMS) शामिल हैं। 


मीडिया रिपोर्टों के अनुसार रूस यूक्रेन में लंबे युद्ध में घिर गया है। ब्रिटेन का दावा है कि इस जंग में रूस के 10 हजार से ज्यादा सैनिक जान गंवा चुके हैं। रूसी सेना में नए सैनिकों की भर्ती पिछले कई वर्षों में बहुत धीमी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed