{"_id":"635958248dacae247f64cf51","slug":"russia-starts-nuclear-drill-amid-ongoing-war-with-ukraine-russian-defense-minister-talks-to-rajnath-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine War: जंग के बीच रूस की एटमी ड्रिल शुरू, यूक्रेन पर लगाया डर्टी बम के इस्तेमाल का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia Ukraine War: जंग के बीच रूस की एटमी ड्रिल शुरू, यूक्रेन पर लगाया डर्टी बम के इस्तेमाल का आरोप
Wed, 26 Oct 2022 09:27 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 26 Oct 2022 09:27 PM IST
सार
रूस के पूर्वी हिस्से में मौजूद कामचात्का में यह मिसाइल परीक्षण किए गए। यह आर्कटिक सागर का क्षेत्र है। युद्धाभ्यास के दौरान रूस के नए और हाईटेक Tu-95 एयरक्राफ्ट भी इस्तेमाल किए गए।
विज्ञापन
रूस ने शुरू किया एटमी ड्रिल (फाइल फोटो)
- फोटो : Moscow Times
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन से जारी जंग के बीच बुधवार को रूस ने एटमी ड्रिल शुरू कर दी। इस दौरान रूस ने बैलेस्टिक मिसाइल भी लॉन्च कीई। इसका फुटेज भी सरकारी टीवी ने जारी किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने इस पूरे ड्रिल को कंट्रोल रूम से देखा। इसे जवाबी हमले की तैयारी माना जा रहा है। रूस सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति पुतिन की लीडरशिप में बैलेस्टिक और क्रूज मिसाइल लॉन्चिंग हुई।
विज्ञापन
मिसाइल परीक्षण के साथ हाईटेक एयरक्राफ्ट का भी इस्तेमाल
रूस के पूर्वी हिस्से में मौजूद कामचात्का में यह मिसाइल परीक्षण किए गए। यह आर्कटिक सागर का क्षेत्र है। युद्धाभ्यास के दौरान रूस के नए और हाईटेक Tu-95 एयरक्राफ्ट भी इस्तेमाल किए गए। क्रेमलिन का दावा है कि लॉन्च की गईं सभी मिसाइलों ने टारगेट पर निशाना साधा। रूस के पास इंटरकॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल मौजूद हैं। ये दुनिया के किसी भी हिस्से तक पहुंच सकती हैं। इसके अलावा उनके पास ऐसे फाइटर जेट्स और सबमरीन मौजूद हैं जो एटमी हमले कर सकते हैं।
विज्ञापन
जहां अमेरिका दावा कर रहा है कि रूस की फौज यूक्रेन पर एटमी हमला कर सकती है। वहीं, रूस का कहना है कि अमेरिका और नाटो उस पर परमाणु हमले की तैयारी कर रहे हैं। निक्केई एशिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को एटमी ड्रिल की जानकारी रूस ने अमेरिका को दे दी थी। इसमें कहा गया था कि बैलेस्टिक मिसाइल भी लॉन्च किए जाएंगे। पेंटागन ने भी इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने की राजनाथ से बात
रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 8 महीने से युद्ध जारी है। इस बीच रूस ने भारत से डर्टी-बम सहित कई मुद्दों को लेकर चिंता जाहिर की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बुधवार को रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने फोन पर बातचीत की है। इस दौरान यूक्रने युद्ध से बिगड़ रहे हालात को लेकर चर्चा हुई। शोइगु ने राजनाथ को बताया कि खेरसॉन इलाके में यूक्रेन डर्टी बम का इस्तेमाल कर सकता है। भारत ने संवाद के माध्यम से मुद्दे को हल करने की बात कही है।
रूस ने अमेरिका, फ्रांस और यूके सहित कई देशों को डर्टी बम इस्तेमाल किए जाने को लेकर जानकारी दी है। हालांकि, इन देशों ने रूस के दावे को खारिज कर दिया है। तीनों देशों का कहना है कि रूस की तरफ से किया जा रहा दावा पूरी तरह से गलत है।