{"_id":"67b45b6b38e1570aab003759","slug":"russia-says-vladimir-putin-ready-to-talk-with-ukraine-volodymyr-zelensky-amid-ceasefire-efforts-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia: 'जेलेंस्की के साथ बात करने को पुतिन तैयार, अगर...', युद्धविराम की कोशिशों के बीच रूस का बड़ा बयान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia: 'जेलेंस्की के साथ बात करने को पुतिन तैयार, अगर...', युद्धविराम की कोशिशों के बीच रूस का बड़ा बयान
Tue, 18 Feb 2025 04:03 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 18 Feb 2025 04:03 PM IST
सार
रियाद में रूसी और अमेरिकी अधिकारियों के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने को लेकर बातचीत होनी है, लेकिन इस बातचीत में यूक्रेन को ही आमंत्रित नहीं किया गया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को स्पष्ट रूप से कहा है कि उनका देश युद्ध समाप्त करने के लिए इस सप्ताह अमेरिका-रूस वार्ता में भाग नहीं लेगा।
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन, वोलोदिमीर जेलेंस्की
- फोटो : ANI/PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस की सरकार ने एक बड़ा बयान जारी करते हुए कहा है कि अगर जरूरी है तो राष्ट्रपति पुतिन, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ बात करने के लिए तैयार हैं। रूस की तरफ से यह बयान ऐसे वक्त सामने आया है, जब रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष विराम की कोशिश हो रही है और इसे लेकर रूस और अमेरिका के राजनयिकों की मुलाकात भी हो रही है।
पुतिन-ट्रंप की मुलाकात की तारीख तय नहीं
साथ ही मामले में क्रेमलिन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रूस और अमेरिका के बीच वार्ता अब खत्म हो गई है। इसके साथ ही, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बैठक के लिए अभी तक कोई तारीख तय नहीं की गई है।
रियाद में आज होगी रूसी और अमेरिकी अधिकारियों की अहम मुलाकात
गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन के बीच संघर्ष विराम की कोशिशें हो रही हैं। इसे लेकर मंगलवार को रूस के शीर्ष अधिकारी सऊदी अरब पहुंचे हैं। क्रेमलिन के प्रवक्ता ने बताया कि रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव सोमवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद के लिए रवाना हुए, जहां वे मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज से मुलाकात करेंगे। दोनों पक्ष रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बैठक की तैयारियों पर भी बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
यूक्रेन ने जताई नाराजगी
रियाद में रूसी और अमेरिकी अधिकारियों के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने को लेकर बातचीत होनी है, लेकिन इस बातचीत में यूक्रेन को ही आमंत्रित नहीं किया गया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को स्पष्ट रूप से कहा है कि उनका देश युद्ध समाप्त करने के लिए इस सप्ताह अमेरिका-रूस वार्ता में भाग नहीं लेगा। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यूक्रेन इस वार्ता में भाग नहीं लेगा इसलिए वह वार्ता के नतीजों को भी स्वीकार नहीं करेगा। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ही रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त कराने की बात कही थी। ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध में अमेरिका द्वारा कीव को अरबों डॉलर की सैन्य मदद देने के फैसले की भी आलोचना की।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन