फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia says America is deploying missiles against us, will take concrete action

रूस बोला- अमेरिका हमारे खिलाफ कर रहा मिसाइलों की तैनाती, करेंगे ठोस कार्रवाई

Mon, 19 Oct 2020 09:02 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 19 Oct 2020 09:02 AM IST
विज्ञापन
Russia says America is deploying missiles against us, will take concrete action
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

रूस और अमेरिका के बीच तनातनी की खबरें सामने आती रहती हैं। भले ही दोनों देश वैश्विक मंचों पर एक-दूसरे के साथ दिखाई देते हैं, लेकिन मॉस्को और वाशिंगटन एक-दूसरे को शक की निगाह से देखते रहते हैं। वहीं, एक बार फिर रूस ने अमेरिका से खतरे की बात दोहराई है। रूस ने दावा किया है कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी सेना द्वारा मध्यम और कम दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों को तैनात किया जा रहा है। 

विज्ञापन


अमेरिका में रूस के राजदूत एनाटोली एंटोनोव ने एक साक्षात्कार में कहा कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में मिसाइलों की तैनाती की अमेरिकी योजना पर रूस नजर बनाए हुए है। इस दिशा में रूस पर्याप्त कार्रवाई करेगा। 
विज्ञापन



उन्होंने कहा, अमेरिका द्वारा मिसाइलों की तैनाती के बारे में शुक्रवार को एक बार फिर पता चला है। इन मिसाइलों की मारक क्षमता रूस तक हमला करने के लिए पर्याप्त हैं। हम इस दिशा में ठोस कदम उठा सकते हैं। गौरतलब है कि अमेरिका ने रूस के उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया, जिसमें दोनों देशों के बीच परमाणु हथियारों को न बढ़ाने के समझौते की बात की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान से हटा हथियार खरीद-बिक्री प्रतिबंध
वहीं, ईरान ने कहा है कि हथियारों की खरीद अथवा बिक्री को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से उस पर लगाई गई रोक की समय सीमा समाप्त हो गई है। इसलिए अब वह स्वतंत्र रूप से हथियारों की खरीद, बिक्री कर सकता है। ईरान के विदेश मंत्रालय द्वारा एक बयान जारी कर इसका एलान किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed