फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia's Top Generals Drop Out Of Public View After After Wagner Mutiny

Russia: सैन्य विद्रोह की आहट के बाद रूस के परमाणु हथियारों से जुड़ा ब्रीफकेस रखने वाले जनरल गायब! ये है मामला

Thu, 29 Jun 2023 10:54 AM IST
कुमार विवेक वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 29 Jun 2023 10:54 AM IST
सार

Russia: रूस के शीर्ष जनरल वालेरी गेरासिमोव शनिवार को हुए विद्रोह के बाद से सार्वजनिक रूप से या सरकारी टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं, भाड़े के सैनिकों के प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन ने गेरासिमोव को सौंपने की मांग की थी। 9 जून के बाद से रक्षा मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति में भी उनका उल्लेख नहीं किया गया है।
 

विज्ञापन
Russia's Top Generals Drop Out Of Public View After After Wagner Mutiny
गेरिसिमोव व पुतिन - फोटो : Social Media

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से भाड़े के सैन्य गुट वैगनर ग्रुप के विद्रोह की आहट के बाद कड़ा रुख अपनाने और कम से कम एक गिरफ्तारी की अपुष्ट रिपोर्टों के बीच रूसी सेना के कई वरिष्ठ जनरल को सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे हैं। रूस के शीर्ष जनरल वालेरी गेरासिमोव शनिवार को हुए विद्रोह के बाद से सार्वजनिक रूप से या सरकारी टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं, भाड़े के सैनिकों के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने गेरासिमोव को सौंपने की मांग की थी। 9 जून के बाद से रक्षा मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति में भी उनका उल्लेख नहीं किया गया है।

विज्ञापन

रूस के यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के कमांडर हैं गेरासिमोव

कुछ पश्चिमी सैन्य विश्लेषकों के अनुसार, 67 वर्षीय गेरासिमोव यूक्रेन में रूस के यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के कमांडर हैं, और रूस के तीन "परमाणु ब्रीफकेस" में से एक के धारक हैं। सैन्य विद्रोह की खबरों के बाद सार्वजनिक रूप से नहीं दिखने वालों में जनरल सर्गेई सुरोविकिन भी हैं, जिन्हें सीरियाई संघर्ष में उनकी आक्रामक रणनीति के लिए रूसी प्रेस ने "जनरल आर्मगेडन" उपनाम दिया है, वे यूक्रेन में रूसी बलों के उप कमांडर हैं। अमेरिकी खुफिया ब्रीफिंग के आधार पर न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में मंगलवार को कहा गया कि उन्हें विद्रोह के बारे में पहले से जानकारी थी और रूसी अधिकारी जांच कर रहे थे कि क्या उनकी मिलीभगत थी।

विज्ञापन


क्रेमलिन ने बुधवार को इस खबर को तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि इस को लेकर काफी अटकलें और अफवाहें हैं व रहेंगी। मॉस्को टाइम्स के रूसी भाषा के संस्करण और एक सैन्य ब्लॉगर ने सुरोविकिन की गिरफ्तारी की सूचना दी, जबकि रूस में बड़ी संख्या में फॉलोवर्स वाले कुछ अन्य सैन्य संवाददाताओं ने कहा कि उनसे और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से विद्रोह में उनकी संभावित भूमिका के बारे में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक सैन्य जनरल को गिरफ्तार करने के लगाए जा रहे कयास

हालांकि अब तक यह निर्धारित नहीं किया जा सका है कि सुरोविकिन को गिरफ्तार किया गया है या नहीं। रूस के रक्षा मंत्रालय के एक पूर्व प्रेस अधिकारी की ओर से संचालित टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के एक प्रभावशाली चैनल राइबार ने कहा कि इस मामले में जांच की जा रही है।


उन्होंने कहा कि अधिकारी विद्रोह को रोकने में 'निर्णायक क्षमता की कमी' दिखाने वाले सैन्यकर्मियों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा जा रहा है कि सशस्त्र बलों के कुछ हिस्सों ने विद्रोह के शुरुआती चरण में वैगनर लड़ाकों को रोकने के लिए बहुत कम योगदान दिया।

कुछ रूसी और पश्चिमी सैन्य और राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू, एक अनुभवी पुतिन सहयोगी, जिन्हें प्रिगोझिन उनकी कथित अक्षमता के कारण गेरासिमोव के साथ हटाने की मांग कर रहे थे वास्तव में अब अपने काम में और सुरक्षित हो सकते हैं।

कार्नेगी एंडोमेंट थिंक टैंक में रूसी सैन्य विशेषज्ञ माइकल कोफमैन ने ट्विटर पर लिखा, "मुझे लगता है कि उन्हें (प्रिगोझिन) वास्तव में उम्मीद थी कि शोइगू और गेरासिमोव के बारे में कुछ किया जाएगा, पुतिन उनके (प्रिगोझिन) के पक्ष में फैसला सुनाएंगे। हालांकि हुआ इसका उल्टा है।

नेशनल गार्ड के प्रमुख विक्टर जोलोटोव, जो पुतिन के अंगरक्षक हुआ करते थे, सार्वजनिक रूप से यह कहने के बाद कि उनके लोग वैगनर से मास्को की रक्षा के लिए "मृत्यु तक खड़े होने" के लिए तैयार हैं, भी फायदे में रह सकते हैं।

बीते कई दिनों से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं गेरासिमोव

उन्होंने विद्रोह के मद्देनजर अपनी सेनाओं के लिए भारी हथियार और टैंक प्राप्त करने की संभावना के बारे में बात की है। उधर, गेरासिमोव उस समय भी अनुपस्थित रहे जब पुतिन ने मंगलवार को गृह युद्ध टालने के लिए सेना को धन्यवाद दिया जबकि शोइगू तब से कई बार सार्वजनिक तौर पर नजर आ चुके हैं।

गेरासिमोव के डिप्टी सुरोविकिन को आखिरी बार शनिवार को उस समय देखा गया था जब वह एक वीडियो में प्रिगोजिन से विद्रोह को रोकने की अपील करते हुए दिखाई दिए थे। उस दौरान वे वह थके हुए लग रहा थे और यह स्पष्ट नहीं था कि वह दबाव में बोल रहे हैं या नहीं।

बुधवार शाम को रूसी मीडिया और ब्लॉगर की अपुष्ट खबरें थीं कि सुरोविकिन को गिरफ्तार किए जाने के बाद मास्को के लेफोर्तोवो हिरासत केंद्र में रखा गया है। पत्रकार अलेक्सी वेनेडिक्तोव ने अपने सूत्रों का हवाला दिए बिना कहा कि सुरोविकिन शनिवार से अपने परिवार के संपर्क में नहीं हैं और उनके अंगरक्षक भी नहीं दिख रहे हैं।

प्रिगोझिन ने कई बार सुरोविकिन की प्रशंसा की थी

प्रिगोझिन, जिन्होंने यूक्रेन युद्ध में अपनी कथित अक्षमता के लिए शोइगु और गेरासिमोव को अपमानित करने में महीनों बिताए थे अक्सर सुरोविकिन की प्रशंसा करते थे। उन्हें चेचन्या और सीरिया में उनके अनुभव के लिए सेना में व्यापक रूप से सम्मानित किया जाता है।



सुरोविकिन गेरासिमोव के पदभार संभालने से पहले यूक्रेन युद्ध के समग्र कमांडर रह चुके हैं। पश्चिमी सैन्य विश्लेषकों और यूक्रेनी सेना के कुछ लोग भी उन्हें एक प्रभावी सैन्य अधिकारी मानते हैं। उन्हें रूस के युद्ध संवाददाताओं की ओर से भविष्य के संभावित रक्षा मंत्री के रूप में देखा जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed