फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia's Ex-Transport Minister Roman Starovoyt Kills Self Hours After Putin Fired Him

Russia: रूस के पूर्व परिवहन मंत्री ने खुद को मारी गोली, कुछ घंटे पहले ही पुतिन ने पद से किया था बर्खास्त

Mon, 07 Jul 2025 08:14 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 07 Jul 2025 08:14 PM IST
सार

Russia: रूस के पूर्व परिवहन मंत्री रोमन स्तारोवोयत ने राष्ट्रपति पुतिन द्वारा पद से हटाए जाने के कुछ घंटे बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उन्हें हाल ही में परिवहन मंत्री नियुक्त किया गया था, लेकिन उनके कार्यकाल में यूक्रेनी ड्रोन हमलों से परिवहन व्यवस्था प्रभावित हुई और कुर्स्क में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे थे। उनकी जगह आंद्रेई निकितिन को तत्काल कार्यकारी परिवहन मंत्री बनाया गया, जिसकी योजना पहले से तय थी।

विज्ञापन
Russia's Ex-Transport Minister Roman Starovoyt Kills Self Hours After Putin Fired Him
रूस के पूर्व परिवहन मंत्री रोमन स्तारोवोयत - फोटो : आऱटी

विस्तार

रूस के पूर्व परिवहन मंत्री रोमन स्तारोवोयत ने सोमवार को कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। उन्हें कुछ घंटे पहले ही राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उनके पद से हटा दिया था। रूसी समाचार एजेंसियों के अनुसार, उन्होंने मास्को के एक उपनगर में खुद को गोली मारी। जांच एजेंसी ने कहा कि उनका शव उनकी कार में मिला है।

विज्ञापन


सरकारी वेबसाइट पर जारी पुतिन के आदेश में स्तारोवोयत की बर्खास्तगी का कोई कारण नहीं बताया गया। स्तारोवोयत को मई 2024 में परिवहन मंत्री बनाया गया था। इससे पहले वह यूक्रेन से सटे कुर्स्क इलाके के गवर्नर थे और करीब पांच साल तक इस पद पर रहे। क्रेमलिन की ओर से जानकारी दी गई कि नोवगोरोद क्षेत्र के पूर्व गवर्नर आंद्रेई निकितिन को कार्यकारी परिवहन मंत्री नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रूस ने यूक्रेन पर दागे 100 से ज्यादा ड्रोन, हवाई सेवा बाधित होने पर परिवहन मंत्री को पद से हटाया
विज्ञापन
विज्ञापन


जब स्तारोवोयत की अचानक बर्खास्तगी और निकितिन की तत्काल नियुक्ति को लेकर सवाल किया गया, तो राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अनुसार, आंद्रेई निकितिन के पास इस समय वह अनुभव और योग्यता है, जिसकी इस समय जरूरत है। क्योंकि जिस मंत्रालय की बात हो रही है (परिवहन मंत्रालय), वह बहुत महत्वपूर्ण है, और राष्ट्रपति चाहते हैं कि यह विभाग अपनी जिम्मेदारियां अच्छे से निभाए।

परिवहन क्षेत्र के दो सूत्रों ने रॉयटर्स को बताा कि निकितिन को लाने की योजना पहले से बनाई जा रही थी और यह पिछले महीने सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंच से पहले से तय था। स्तारोवोयत की बर्खास्तगी ऐसे समय पर हुई थी, जब रूस के विमानन और नौवहन क्षेत्र में कई बड़ी समस्याएं सामने आईं थीं।


ये भी पढ़ें: केन्या के नैरोबी में फिर सड़कों पर उतरे लोग, गुस्साई भीड़ की पुलिस से झड़प; एक प्रदर्शनकारी घायल


उनके पद से हटाए जाने से ठीक पहले 5 और 6 जुलाई को यूक्रेनी ड्रोन हमलों की वजह से रूस के कई बड़े हवाई अड्डों पर लगभग 300 उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं। इसके अलावा, लेनिनग्राद क्षेत्र के उस्त-लुगा बंदरगाह पर एक टैंकर में धमाका हुआ, जिससे 6 जुलाई को अमोनिया का रिसाव हो गया और आपातकालीन कार्रवाई करनी पड़ी। हालांकि, परिवहन उद्योग क्षेत्र के एक सूत्र ने रॉयटर्स को बताया कि स्तारोवोयत की स्थिति काफी पहले से अस्थिर थी। यह परिवहन की विफलताओं से कम और कुर्स्क में फैले भ्रष्टाचार से ज्यादा जुड़े हुए थे। 

गवर्नर पद से हटाए जाने के कुछ महीनों बाद यूक्रेनी सैनिकों ने कुर्स्क क्षेत्र में घुसपैठ की थी। यह यूक्रेन की ओर से द्वितीय विश्व युद्ध के बाद रूस की सीमा में की गई सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई मानी गई। हालांकि, इस साल की शुरुआत में रूसी सेना ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया। बाद में कुर्स्क के कुछ स्थानीय अधिकारियों को पद के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अप्रैल में स्तारोवोयत के उत्तराधिकारी और वर्तमान गवर्नर अलेक्सी स्मिरनोव पर रक्षा बजट की रकम का गबन करने का आरोप लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed