फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kenya Protest People came streets in Nairobi angry mob clashed police one protester injured

Kenya Protest: केन्याई पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में 10 लोगों की मौत, नैरोबी में लगाया गया लॉकडाउन

Mon, 07 Jul 2025 08:02 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी Published by: हिमांशु चंदेल Updated Mon, 07 Jul 2025 08:02 PM IST
सार

Kenya Protest: केन्या की राजधानी नैरोबी समेत कई शहरों में सरकार विरोधी प्रदर्शन उग्र हो गए हैं। लोग महंगाई, भ्रष्टाचार और पुलिस की ज्यादती के खिलाफ सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए, पथराव किया, जबकि पुलिस ने उनपर आंसू गैस के गोले दागे हैं। इस पूरे संघर्ष में 10 लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Kenya Protest People came  streets in Nairobi angry mob clashed police one protester injured
केन्या में विरोध प्रदर्शन - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स

विस्तार

केन्या में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच सोमवार को नवीनतम सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान झड़प हुई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई, यह जानकारी राज्य की तरफ से वित्तपोषित मानवाधिकार आयोग ने दी। अधिकारियों ने राजधानी नैरोबी की ओर जाने वाली प्रमुख सड़कों को अवरुद्ध कर दिया और अशांति को नियंत्रित करने के लिए अब तक के सबसे सख्त उपायों के बीच अधिकांश व्यवसाय बंद कर दिए।
विज्ञापन


सोमवार को नैरोबी शहर के ज्यादातर रास्तों को पुलिस ने बंद कर दिया। बड़े-बड़े बैरिकेड लगाए गए, राजधानी में जाने वाली मुख्य सड़कों पर भी रोक लगा दी गई। आम लोग और व्यापारी भी डर के माहौल में रहे। ज्यादातर दुकानों और दफ्तरों में ताले लगे नजर आए। सड़कों पर जो लोग दिखे, उन्हें भी पुलिस ने रोक-टोक कर जांच की।
विज्ञापन


सड़कों पर आगजनी, पुलिस पर पथराव
प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर टायर जलाए। जगह-जगह आगजनी की गई। नाराज लोगों ने पुलिस पर पत्थर भी फेंके। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले चलाए और लाठीचार्ज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों सड़कों पर उतरे लोग?
7 जुलाई को केन्या में 'सबा-सबा' दिवस मनाया जाता है। 35 साल पहले इसी दिन देश में बहुदलीय लोकतंत्र की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन हुआ था। अब उसी दिन लोग फिर सड़कों पर उतरे। इस बार उनका गुस्सा पुलिस की ज्यादती, भ्रष्टाचार और महंगाई को लेकर है। लोग राष्ट्रपति विलियम रुटो से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सऊदी अरब में मौत की सजा का नया रिकॉर्ड, नशे के मामलों में बढ़ी फांसी, मानवाधिकार संगठन ने जताई चिंता

पुलिस की सख्ती, मंत्री बोले- काम पर लौटो
सरकार ने साफ कर दिया है कि हिंसक प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। देश के आंतरिक मंत्री ने चेतावनी दी कि पुलिस पूरी सख्ती से निपटेगी। वहीं, पब्लिक सर्विस मिनिस्टर ने सरकारी कर्मचारियों से कहा कि वे डरे नहीं और रोजाना की तरह काम पर जाएं।


शहर के बाहर भी प्रदर्शन, पुलिस ने भांजी लाठियां
राजधानी नैरोबी के बाहर किटेंगेला शहर में भी लोग सड़कों पर उतरे। वहां भी टायर जलाए गए और रास्ते बंद कर दिए गए। पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी और प्रदर्शनकारियों पर लाठियां चलाईं। एक स्थानीय युवक ने कहा कि हम रोजी-रोटी कमाने शहर जा रहे हैं, लेकिन सरकार हमें रोक रही है।

ये भी पढ़ें: दुनिया में किरकिरी के बाद सफाई देते फिर रहे आसिम मुनीर, चीन-तुर्किये के समर्थन की बात से भी मुकरे

पुलिस की कार्रवाई से और भड़की जनता
पिछले महीने भी पुलिस की कार्रवाई को लेकर गुस्सा देखा गया था। 17 जून को एक ब्लॉगर की हिरासत में मौत के बाद देशभर में प्रदर्शन हुए। 25 जून को विरोध-प्रदर्शन में कम से कम 16 लोगों की मौत हुई और 400 से ज्यादा लोग घायल हुए। लोगों का कहना है कि सरकार जनता की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed