फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia fires over 100 drones at Ukraine as Kremlin dismisses transport chief after travel chaos

Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर दागे 100 से ज्यादा ड्रोन, हवाई सेवा बाधित होने पर परिवहन मंत्री को पद से हटाया

Mon, 07 Jul 2025 06:25 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 07 Jul 2025 06:25 PM IST
सार

Ukraine War: रूस ने बीती रात यूक्रेन के आबादी वाले इलाकों पर 100 से ज्यादा ड्रोन हमले किए, जिनमें 10 लोगों की मौत और 38 घायल हुए। यूक्रेन पर हमलों के बीच रूस ने अपने परिवहन मंत्री को हटा दिया, जबकि हवाई अड्डों पर ड्रोन हमले के खतरे से सैकड़ों उड़ानें रद्द हुईं। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि रूस लगातार मिसाइल और बम हमले बढ़ा रहा है, जिससे निपटने के लिए यूक्रेन ड्रोन उत्पादन बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
Russia fires over 100 drones at Ukraine as Kremlin dismisses transport chief after travel chaos
रूस-यूक्रेन संघर्ष - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

यूक्रेनी अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि रूस ने बीती रात यूक्रेन के आबादी वाले इलाकों पर सौ से ज्यादा ड्रोन से हमला किया। इस बीच, रूस ने अपने यातायात प्रमुख को पद से हटा दिया है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया, जब यूक्रेन के ड्रोन हमलों के खतरे के चलते रूस के हवाई अड्डों से सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गईं और हवाई यातायात में भारी अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, बीते चौबीस घटों में रूसी हमलों में 11 यूक्रेनी नागरिकों की मौत हो गई और 80 घायल हुए हैं, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। तीन साल से ज्यादा समय से जारी युद्ध के दौरान रूस ने हाल ही में यूक्रेन के नागरिक इलाकों पर हवाई हमले तेज किए हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को बताया कि बीते एक हफ्ते में रूस ने यूक्रेन पर करीब 1270 ड्रोन, 39 मिसाइलें और करीब एक हजार शक्तिशाली ग्लाइड बम दागे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दुनिया में किरकिरी के बाद सफाई देते फिर रहे आसिम मुनीर, चीन-तुर्किये के समर्थन की बात से भी मुकरे
विज्ञापन
विज्ञापन


रूसी सेना भी करीब एक हजार किलोमीटर की अग्रिम पंक्ति (फ्रंट लाइन) में कुछ स्थानों पर घुसपैठ की पूरी कोशिश कर रही है, जहां यूक्रेनी सेनाएं तैनात हैं। इस हमले और यूक्रेन पर लगातार दबाव के चलते शांति वार्ता में कोई ठोस प्रगति न होने के कारण यूक्रेन, अमेरिका और यूरोप से और ज्यादा सैन्य मदद की मांग कर रहा है। 

जेलेंस्की ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन ने यूरोपीय देशों और एक प्रमुख अमेरिकी रक्षा कंपनी के साथ ड्रोन उत्पादन बढ़ाने के लिए समझौते किए हैं, जिससे इस साल लाखों ड्रोन मिलने की उम्मीद है। जेलेंस्की ने सोमवार को टेलीग्राम पर लिखा, हवाई रक्षा ही जीवन की रक्षा का सबसे अहम साधन है। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन अब ऐसे इंटरसेप्टर ड्रोन बना रहा है, जो रूस के लंबी दूरी वाले शाहेद ड्रोन को रोक सकते हैं।

ये भी पढ़ें: सऊदी अरब में मौत की सजा का नया रिकॉर्ड, नशे के मामलों में बढ़ी फांसी, मानवाधिकार संगठन ने जताई चिंता


ड्रोन की बड़ी संख्या में तैनाती ने यूक्रेन को अग्रिम मोर्चे पर सैनिकों की कमी से निपटने में मदद की है। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी शहर ओडेसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई, उत्तर-पूर्वी शहर खारकीव में 27 लोग घायल हुए और राजधानी कीव के दो इलाकों में ड्रोन के मलबे से नुकसान हुआ। 

रूस के कम दूरी के ड्रोन हमले में उत्तर में स्थित सूमी इलाके में दो लोगों की मौत हुई और दो अन्य को घायल हुए। यह वही इलाका है, जहां रूस ने बड़ी संख्या में सैनिकों को तैनात किया हुआ है। डोनेत्स्क क्षेत्र के गवर्नर वादिम फिलाशकिन ने बताया कि उस इलाके में सात लोगों की मौत हुई और नौ घायल हुए। हालांकि, उन्होंने नहीं बताया कि हमला किस हथियार से किया गया था।

इस बीच, रूस के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि उनके सैनिकों ने बीती रात 13 रूसी क्षेत्रों, काला सागर और रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में 91 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। सोमवार को क्रेमलिन ने एक आदेश जारी कर बताया कि परिवहन मंत्री रोमन स्तारोवोयत को उनके पद से हटा दिया गया है। हालांकि, उन्हें किस वजह से हटाया गया, इसकी वजह नहीं बताई गई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed