फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia's big bet before ceasefire talks, President Putin puts many conditions before America

Ceasefire: युद्ध विराम पर बातचीत से पहले रूस का बड़ा दांव, राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिका के सामने रखीं कई शर्तें

Thu, 13 Mar 2025 10:26 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Thu, 13 Mar 2025 10:26 AM IST
सार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सूची में यूक्रेन को नाटो की सदस्यता न देने, यूक्रेन में विदेशी सैनिकों को तैनात न करने का समझौता और इस दावे को अंतरराष्ट्रीय मान्यता देने की मांग की है कि क्रीमिया और उसके चार प्रांत रूस के हैं। इन शर्तों को रूस पहले भी यूक्रेन, अमेरिका और नाटो के सामने भी रख चुका है।

विज्ञापन
Russia's big bet before ceasefire talks, President Putin puts many conditions before America
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई

विस्तार

यूक्रेन और अमेरिका से युद्ध विराम पर बातचीत करने को लेकर रूस ने बड़ा दांव चला है। बताया जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने युद्ध विराम को लेकर बातचीत के दौरान अमेरिका के सामने कुछ शर्तें रखी हैं।

विज्ञापन


एक रिपोर्ट के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सूची में यूक्रेन को नाटो की सदस्यता न देने, यूक्रेन में विदेशी सैनिकों को तैनात न करने का समझौता और इस दावे को अंतरराष्ट्रीय मान्यता देने की मांग की है कि क्रीमिया और उसके चार प्रांत रूस के हैं। इन शर्तों को रूस पहले भी यूक्रेन, अमेरिका और नाटो के सामने भी रख चुका है। दरअसल, रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध विराम को लेकर अमेरिकी और रूसी अधिकारियों के बीच पिछले तीन सप्ताह से बातचीत जारी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Ceasefire: 'अब रूस को भी मनाए अमेरिका', युद्ध विराम के लिए राजी होने के बाद बोला यूक्रेन; फ्रांस ने कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन जता चुका है सहमति
दरअसल, सऊदी अरब के जेद्दा में अमेरिका और यूक्रेन के बीच हुई बैठक में कीव ने अमेरिका के तत्काल अंतरिम युद्धविराम के प्रस्ताव पर सहमति जता दी थी। यह युद्धविराम शुरुआत में 30 दिनों के लिए होगा। अब इस मुद्दे पर रूस की सहमति का इंतजार है। युद्ध विराम पर बातचीत के लिए अमेरिकी अधिकारी रूस जाएंगे। 


अब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को इंतजार है कि क्या पुतिन इस समझौते के लिए तैयार होंगे?  ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन युद्ध विराम पर सहमत हुआ है। अब नजरें रूस पर हैं, उम्मीद है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी इस पर सहमत होंगे। शहरों में लोग मारे जा रहे हैं और विस्फोट हो रहे हैं। हम चाहते हैं कि यह युद्ध समाप्त हो जाए। यह पूर्ण युद्ध विराम है। यूक्रेन इस पर सहमत हो गया है और उम्मीद है कि रूस भी सहमत होगा। युद्ध विराम बहुत महत्वपूर्ण है। अगर हम रूस से ऐसा करवा पाते हैं, तो यह बहुत अच्छा होगा।

यह भी पढ़ें - Ceasefire: क्या अब थमेगी जंग? रूस के साथ 30 दिन के संघर्ष विराम के लिए तैयार यूक्रेन, अब गेंद रूस के पाले में

ट्रंप ने कहा कि यदि मास्को युद्ध विराम पर हस्ताक्षर नहीं करता है तो वह उस पर विनाशकारी प्रतिबंध लगा सकते हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि मुझे आशा है कि इसकी आवश्यकता नहीं पड़ेगी। ट्रंप ने कहा कि मैं वित्तीय रूप से ऐसी चीजें कर सकता हूं जो रूस के लिए बहुत बुरी होंगी। मैं ऐसा नहीं करना चाहता क्योंकि मैं शांति चाहता हूं।


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed