फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Prez Putin vowed to complete Moscow campaign in Ukraine

Russia: यूक्रेन में मास्को के अभियान को पूरा करने की पुतिन ने खाई कसम, पश्चिमी देशों को भी दी चेतावानी

Fri, 01 Mar 2024 02:51 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मास्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मास्को Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 01 Mar 2024 02:51 AM IST
सार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नेपोलियन और हिटलर के हमलों को याद करते हुए कहा कि हमें उन लोगों के हालात याद हैं, जिन्होंने हमारे खिलाफ अपनी सैना भेजी थी। इसी तरह दोबारा पश्चिमी देशों का हमारे खिलाफ युद्ध का परिणाम उनके लिए कहीं अधिक घातक होगा।

विज्ञापन
Russia Prez Putin vowed to complete Moscow campaign in Ukraine
रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को दो साल पूरे हो गए हैं। इस बीच, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को एक बार फिर यूक्रेन में मास्को के लक्ष्यों को पूरा करने की कसम खाई। उन्होंने पश्चिमी देशों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि उनका कदम वैश्विक परमाणु संघर्ष को जन्म दे सकता है। पश्चिमी देशों को धमकाते हुए पुतिन ने कहा कि हमारे पास ऐसे हथियार हैं, जो उनके इलाकों को भी भेद सकते हैं। 

विज्ञापन

नेताओं को लापरवाह और गैर-जिम्मेदार करार दिया
हाल में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूक्रेन का पक्ष लेते हुए कहा था कि हमारा मकसद यूक्रेन को बचाना है। आशंका है कि पश्चिमी देश यूक्रेन में नाटो दल भेज सकते हैं साथ ही आशंका है कि पश्चिमी देश मिलकर रूस पर हमला कर सकते हैं। सभी आशंकाओं के बीच पुतिन ने नेपोलियन और हिटलर के हमलों को याद करते हुए कहा कि हमें उन लोगों के हालात याद हैं, जिन्होंने हमारे खिलाफ अपनी सैना भेजी थी। इसी तरह दोबारा पश्चिमी देशों का हमारे खिलाफ युद्ध का परिणाम उनके लिए कहीं अधिक घातक होगा। पुतिन ने पश्चिमी नेताओं को लापरवाह और गैर-जिम्मेदार करार दिया है। पश्चिमी देशों को याद होना चाहिए किया कि हमारे पास ऐसे हथियार हैं, जो उनके इलाकों को भी भेद सकते हैं। 

विज्ञापन

फ्रांस ने कहा- यूक्रेन को बचाना मकसद, रूस को बर्बाद करना नहीं
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हाल में रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा था कि फ्रांस का मकसद यूक्रेन को बचाना है, रूस को कुचलना नहीं। म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने जर्मनी पहुंचे मैक्रों ने कहा था कि वे इस सोच के समर्थक नहीं है कि सभी को मिलकर रूस पर हमला कर देना चाहिए, जबकि कुछ का मकसद ही उसे तबाह कर देना है। हालांकि, फिलहाल वे यह सुझाव नहीं देंगे कि रूस के साथ शांतिवार्ता की जाए। हालांकि, कॉन्फ्रेंस में ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा था कि यूक्रेन के भविष्य को बचाने के लिए रूस को गलत साबित करना बेहद जरूरी है। जब यह युद्ध शुरू हुआ था तो पुतिन को लगा था कि वे पश्चिम को यूरोपीय एकता को तोड़कर सभी को झुका लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब वक्त है कि पुतिन ने जो गलत किया है उसकी कीमत वसूलते हुए पुतिन को गलत साबित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed