फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russia president vladimir putin praise india sme sector make in india pm narendra modi

Putin: भारत की 'मेक इन इंडिया' नीति के मुरीद हुए रूसी राष्ट्रपति पुतिन, पीएम मोदी के नेतृत्व की भी तारीफ की

Thu, 05 Dec 2024 10:25 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 05 Dec 2024 10:25 AM IST
सार

पुतिन ने कहा कि भारत की सरकार ऐसी नीति बना रही है, जिसमें वे अपने हितों को सबसे ऊपर रख रहे हैं। पुतिन ने भी भारत में एक विनिर्माण केंद्र स्थापित करने की बात कही। पुतिन ने कहा कि भारत सरकार अपने छोटे और मझोले उद्योगों को स्थिरता देने की कोशिश कर रही है। पुतिन ने कहा कि उन्हें लगता है कि भारत में निवेश करना फायदे का सौदा साबित होगा। 

विज्ञापन
russia president vladimir putin praise india sme sector make in india pm narendra modi
पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन - फोटो : PTI

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की मेक इन इंडिया नीति की तारीफ की है और कहा कि मेक इन इंडिया नीति के चलते भारत में छोटे और मध्यम वर्ग के उद्योगों में स्थिरता आई है। इससे भारत की आर्थिक गति को भी मजबूती मिली है। रूसी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के नेतृत्व की भी तारीफ की और मेक इन इंडिया नीति के लिए उन्हें श्रेय दिया। 
विज्ञापन


पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ की
रूसी राष्ट्रपति पुतिन राजधानी मॉस्को में बुधवार को वीटीबी इन्वेस्टमेंट फोरम के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में पुतिन ने कहा कि भारत का मेक इन इंडिया अभियान और रूस का इंपोर्ट सब्सटिट्यूशन प्रोग्राम एक जैसे ही हैं। पुतिन ने कहा कि भारत की सरकार ऐसी नीति बना रही है, जिसमें वे अपने हितों को सबसे ऊपर रख रहे हैं। पुतिन ने भी भारत में एक विनिर्माण केंद्र स्थापित करने की बात कही। पुतिन ने कहा कि भारत सरकार अपने छोटे और मझोले उद्योगों को स्थिरता देने की कोशिश कर रही है। पुतिन ने कहा कि उन्हें लगता है कि भारत में निवेश करना फायदे का सौदा साबित होगा। 
विज्ञापन


ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार को बढ़ाने पर फोकस
पुतिन ने ब्रिक्स देशों के बीच एसएमई (छोटे और मझोले उद्योगों) के विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने रूस के बाजार में अपनी जगह बना रहे नए रूसी ब्रांड्स को भी सराहा, जो पश्चिमी ब्रांड्स की जगह ले रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति ने उपभोक्ता वस्तुओं, आईटी, उच्च तकनीक और कृषि क्षेत्र में रूसी सफलता की ओर इशारा किया। व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि 1988 में, सोवियत संघ ने 35 अरब अमरीकी डॉलर का अनाज आयात किया, और पिछले साल, हमने 66 अरब अमरीकी डॉलर का अनाज निर्यात किया, जो काफी हद तक हमारे किसानों और उत्पादकों की योग्यता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed