फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia President Putin discussed sabotage of the Crimean bridge with Chairman of the Investigative Committee

Russia: क्रीमिया पुल धमाके को पुतिन ने बताया आतंकवाद, यूएन सुरक्षा परिषद से कहा- होगी कठोर प्रतिक्रिया

Mon, 10 Oct 2022 08:11 PM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, मास्को Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 10 Oct 2022 08:11 PM IST
सार

पुतिन ने जांच समिति के अध्यक्ष अलेक्जेंडर बैस्ट्रीकिन के साथ क्रीमिया पुल पर किए गए हमले के सभी अहम बिंदुओं पर चर्चा की। इसके अलावा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों के साथ एक ब्रीफिंग सत्र आयोजित किया।
 

विज्ञापन
Russia President Putin discussed sabotage of the Crimean bridge with Chairman of the Investigative Committee
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : social media

विस्तार

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों के साथ एक ब्रीफिंग सत्र आयोजित किया। इस दौरान पुतिन ने कहा कि 8 अक्तूबर को यूक्रेन द्वारा किया गया विस्फोट आतंकवाद की कार्रवाई थी। अगर आगे भी ऐसा हुआ तो रूस की प्रतिक्रिया कठोर होगी। इसमें किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


हमले जारी रहे तो सख्त प्रतिक्रिया होगी 
इससे पहले पुतिन ने रविवार को क्रेमलिन के टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि यह गंभीर रूप से महत्वपूर्ण नागरिक बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के उद्देश्य से आतंकवाद का एक कार्य है। यह यूक्रेनी विशेष सेवाओं द्वारा तैयार कार्यान्वित और आदेशित किया गया था। उन्होंने कहा कि पुल हमले के पीछे यूक्रेन के विशेष बल हाथ है। यूक्रेन ने भी तुर्की स्ट्रीम पाइपलाइन को उड़ाने की कोशिश की है। अगर रूस के खिलाफ हमले जारी रहे, तो प्रतिक्रिया कठोर होगी। 
विज्ञापन


रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि लंबी दूरी की मिसाइलों ने आज यूक्रेन की ऊर्जा, सैन्य और संचार केंद्रों पर हमला किया। हमारे क्षेत्र में आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देना जारी रहा तो रूस की प्रतिक्रिया कठोर होगी, रूस उसी सख्ती से इसका जवाब देगा। पुतिन सोमवार को देश की सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने वाले हैं, जिसमें परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि रूस को हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को मारना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस ने मिसाइल हमले शुरू किए 
समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, क्रेमलिन ने आज कहा कि यूक्रेन में उसकी सेना द्वारा लॉन्च किया गया एक विशाल मिसाइल हमला रूस के विशेष सैन्य अभियान के तहत चलाया जा रहा है। उधर, यूरोपीय संघ का कहना है कि रूस यूक्रेन के नागरिकों को युद्ध अपराध के रूप में निशाना बना रहा है। 

इससे पहले रूस-क्रीमिया जोड़ने वाले कर्च रेल-रोड ब्रिज को विस्फोट से उड़ाने की घटना को लेकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जांच अधिकारियों के साथ बैठक की। पुतिन ने जांच समिति के अध्यक्ष अलेक्जेंडर बैस्ट्रीकिन के साथ क्रीमिया पुल पर किए गए हमले के सभी अहम बिंदुओं पर चर्चा की।  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि पुल को विस्फोट से उड़ाने का कृत्य आतंकी हमला था। यूक्रेन के खुफिया संगठन ने पूरे खाका को तैयार कर घटना को अंजाम दिया था।  

विस्फोट के बाद पुल हो गया था क्षतिग्रस्त 
बीते शनिवार को रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले एकमात्र पुल पर एक लॉरी में धमाके के बाद उड़ा दिया गया। उस दौरान सड़क व रेलवे मार्ग से गुजर रहे कई तेल टैंकरों ने आग पकड़ ली। हादसे में तीन लोगों के मौत हुई थी। इसी पुल से रूस यूक्रेन में सैन्य उपकरण भेजता है। 

क्रीमिया पर रूस ने किया 2014 में कब्जा
क्रीमिया पर रूस ने 2014 में कब्जा कर लिया था। रूस इसी पुल के जरिए यूक्रेन जंग के लिए सैन्य साजो सामान भेज रहा था। यह पुल केर्च जलडमरूमध्य पर है। इस पुल को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 2018 में खोला था। 

यूक्रेन कर  रहा था लगातार हमला
यह पुल यूक्रेन की सेना का प्रमुख निशाना रहा है। यूक्रेन रूसी सेना की रसद रोकने के लिए उस पर लगातार हमला कर रहा था। यह क्रॉसिंग यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्र से 100 मील से अधिक दूर है।

पुतिन ने कड़ी की सुरक्षा
व्लादिमीर पुतिन ने क्रीमिया के पास केर्च ब्रिज और ऊर्जा बुनियादी ढांचे के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी है। सुरक्षा सेवा को इसकी देखरेख की जिम्मेदारी दी गई है।राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्रीमिया पुल के लिए सुरक्षा उपायों को बढ़ाने पर एक आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। पुतिन ने क्रीमिया को रूस से जोड़ने वाले ऊर्जा पुल और गैस पाइपलाइन को सुरक्षित करने का भी आह्वान किया।


पुल पर आवाजाही शुरू
क्रीमिया के गवर्नर सर्गेई अक्सियोनोव ने बताया कि पुल पर ट्रेनों की आवाजाही शनिवार देर शाम को ही शुरू हो गई और दो यात्री ट्रेन रवाना हुईं। जबकि, फेरी ट्रेन रविवार को शुरू कर दी गईं। इसके अलावा पुल की मरम्मत कर जल्द ही सभी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।  यह पुल रूस के लिए इतना अहम है है कि इसके उद्घाटन में पुतिन खुद शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed