फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia is preparing to buy rockets and cannon balls from North Korea

अमेरिकी अधिकारी का दावा: हथियार खरीदने के लिए किम जोंग के संपर्क में पुतिन, पाबंदी के बाद आ रही मुश्किलें

Tue, 06 Sep 2022 12:49 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 06 Sep 2022 12:49 PM IST
सार

अमेरिका के खुफिया अधिकारियों का मानना है कि रूस भविष्य में उत्तर कोरिया से अतिरिक्त सैन्य उपकरण भी खरीद सकता है। समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने सबसे पहले इस खुफिया रिपोर्ट के आधार पर एक खबर प्रकाशित की थी।
 

विज्ञापन
Russia is preparing to buy rockets and cannon balls from North Korea
a - फोटो : twitter @@KremlinRussia_E

विस्तार

रूस का रक्षा मंत्रालय यूक्रेन में चल रहे युद्ध के लिए उत्तर कोरिया से लाखों रॉकेट और तोप के गोले खरीदने की तैयारी कर रहा है। एक अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। अमेरिका के एक अधिकारी ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर सोमवार को बताया कि रूस का अलग-थलग पड़े देश उत्तर कोरिया का रुख करना दर्शाता है कि निर्यात पर विभिन्न रोक तथा प्रतिबंधों के कारण रूसी सेना यूक्रेन में आपूर्ति की कमी का सामना कर रही है।’

विज्ञापन


अमेरिका के खुफिया अधिकारियों का मानना है कि रूस भविष्य में उत्तर कोरिया से अतिरिक्त सैन्य उपकरण भी खरीद सकता है। समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने सबसे पहले इस खुफिया रिपोर्ट के आधार पर एक खबर प्रकाशित की थी। अमेरिकी अधिकारी ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी कि रूस उत्तर कोरिया से कितने हथियार खरीदना चाहता है। यह खबर ऐसे समय में सामने आई है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने रूसी सेना के यूक्रेन में इस्तेमाल करने लिए ईरान से ड्रोन हासिल करने की अगस्त में पुष्टि की थी।
विज्ञापन


उत्तर कोरिया ने रूस के साथ संबंधों को मजबूत करने की मांग की है और यूक्रेन संकट के लिए अमेरिका को दोषी ठहराया है। उसने यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि पश्चिम की ‘‘आधिपत्य नीति’’ के खिलाफ रूस की कार्रवाई आत्मरक्षा के लिए की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर कोरिया ने देश के पूर्व में रूसी कब्जे वाले क्षेत्रों के पुनर्निर्माण में मदद के लिए मजदूर भेजने को लेकर भी रुचि दिखाई है। रूस में उत्तर कोरिया के राजदूत ने हाल ही में यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में रूस समर्थित दो अलगाववादी क्षेत्रों के दूतों से मुलाकात की थी और ‘‘कामगार भेजने’’ के संबंध में सहयोग का आश्वासन दिया था। रूस और सीरिया के अलावा उत्तर कोरिया एकलौता ऐसा देश था, जिसने जुलाई में दोनेत्सक और लुहान्स्क की स्वतंत्रता को मान्यता दी और यूक्रेन में युद्ध के संबंध में रूस का समर्थन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed