फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia invasion on Ukraine would be terrible, Defense Secretary Lloyd Austin said conflict in Ukraine could still be avoided by Vladimir Putin

अमेरिकी रक्षा विभाग की चेतावनी: यूक्रेन पर रूसी आक्रमण होगा 'भयानक', संघर्ष को टालने में ही भलाई

Sat, 29 Jan 2022 07:44 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 29 Jan 2022 07:44 AM IST
सार

अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपने सैनिकों को हाई अलर्ट पर रखा है और यूक्रेन की सीमा पर रूसी सैनिकों के निर्माण के जवाब में अभी किसी भी सैनिक को स्थानांतरित नहीं किया है। 

विज्ञापन
Russia invasion on Ukraine would be terrible, Defense Secretary Lloyd Austin said conflict in Ukraine could still be avoided by Vladimir Putin
अमेरिकी ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष मार्क मिले - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने एक बार फिर से चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर रूस, यूक्रेन पर आक्रमण करता है तो इसका अंजाम भयानक होगा, इसलिए इस युद्ध को किसी भी कीमत पर टालना होगा। वहीं बढ़ते संघर्ष को लेकर अमेरिकी ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष मार्क मिले ने कहा कि अगर रूस हमला करता है तो इस आक्रमण में कई लोगों की जान चली जाएगी। उन्होंने कहा कि आप कल्पना कर सकते हैं कि यदि रूस घने शहरी इलाकों में, सड़कों के किनारे वगैरह में अगर आक्रमण करता है तो यह कितना भयानक होगा।

विज्ञापन


पुतिन चाहें तो युद्ध को टाल सकते हैं: रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन
इसके अलावा मिले के बयान का समर्थन करते हुए रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि यूक्रेन में संघर्ष को अभी भी टाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि भले ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा साझा सीमा पर एक लाख से अधिक सैनिकों की तैनाती की गई हैं लेकिन अगर वे चाहें तो युद्ध को टाल सकते हैं। ऑस्टिन ने कहा कि संघर्ष अपरिहार्य नहीं है। कूटनीति के लिए अभी भी समय और स्थान है। रक्षा सचिव ने कहा कि ऐसा कोई कारण नहीं है कि इस स्थिति को संघर्ष में बदलना पड़े। पुतिन अभी भी अपने सैनिकों को दूर करने का आदेश दे सकते हैं।
विज्ञापन


अमेरिका ने यूक्रेन को दिया भरोसा 
रूस की यूक्रेन के संबंध में नाटो देशों को दी गई शर्तें ठुकराने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात करके उनके देश की संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बाइडन ने कहा, यदि यूक्रेन पर रूस ने हमला किया तो अमेरिका इसका जवाब देने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने 27 रूसी राजनयिकों को निकाला
इससे पहले बाइडन ने रूस के 27 राजनयिकों को अमेरिका से निकालने की घोषणा की। यह कार्रवाई अमेरिका ने रूस की शर्तें ठुकराने के तुरंत बाद की। व्हाइट हाउस ने कहा, बाइडन और जेलेंस्की ने यूरोपीय सुरक्षा पर समन्वित राजनयिक प्रयासों के बारे में चर्चा की और ‘यूक्रेन के बिना यूक्रेन के बारे में कुछ भी नहीं’ के सिद्धांत को रेखांकित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed