फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia expresses doubt over US claim to kill Baghdadi, Turkey welcomes

अमेरिका के बगदादी को मारने के दावे पर रूस ने जताया संदेह, तुर्की ने किया स्वागत

Mon, 28 Oct 2019 02:15 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 28 Oct 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
Russia expresses doubt over US claim to kill Baghdadi, Turkey welcomes
अबू बक्र अल बगदादी - फोटो : Social Media

रूस ने आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट प्रमुख अबू बक्र अल बगदादी की मौत पर रविवार को संदेह जताया जिसके वर्ष 2014 से अबतक कई बार मारे जाने की खबरें आ चुकी हैं। वहीं तुर्की ने बगदादी के मारे जाने को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अहम मोड़ करार दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेन्कोव ने एक बयान में कहा, ‘रक्षा मंत्रालय के पास इदलिब में अमेरिकी सेना की कार्रवाई के बारे में विश्वसनीय जानकारी नहीं है जिसमें बगदादी के मारे जाने की बात कही जा रही है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने रविवार को ट्वीट करके बगदादी के मारे जाने का स्वागत किया और कहा कि यह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ‘अहम मोड़’ है। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि सीरिया के भीतर शनिवार रात अमेरिकी सेना की कार्रवाई में आईएसआईएस प्रमुख बगदादी मारा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed