फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia does not want to see Biden win and China doesnt want to see trump win elections says US intelligence officer

रूस बाइडेन और चीन ट्रंप को चुनाव जीतते नहीं देखना चाहता: अमेरिकी खुफिया अधिकारी

Sat, 08 Aug 2020 10:40 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 08 Aug 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
Russia does not want to see Biden win and China doesnt want to see trump win elections says US intelligence officer
Donald trump and joe biden - फोटो : ANI

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले आगामी चुनाव को लेकर हलचल शुरू हो चुकी है। इस बार डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन आमने-सामने हैं और दोनों अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। उधर अमेरिका के एक खुफिया अधिकारी ने कहा कि देश में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले रूस डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। वहीं क्रेमलिन से जुड़े लोग राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पुन: चुनाव जीतते देखना चाहते हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी अधिकारी ने यह भी कहा कि चीन ट्रंप को दोबारा राष्ट्रपति बनते देखना नहीं चाहता है। वह अमेरिका में लोक नीति को आकार देने एवं चीन के हितों की विरोधी राजनीतिक हस्तियों पर दबाव बनाने के अपने प्रयास तेज कर रहा है।
विज्ञापन


देश के खुफिया कार्यक्रम की रक्षा करने वाले ‘नेशनल काउंटरइंटेलिजेंस एंड सिक्योरिटी सेंटर’ (एनसीएससी) के प्रमुख विलियम इवानिना ने शुक्रवार को रूस के संबंध में यह बयान दिया। ऐसा माना जा रहा है कि ट्रंप को पुन: राष्ट्रपति चुने जाने के रूस के प्रयासों संबंधी अमेरिकी खुफिया समुदाय की यह सबसे स्पष्ट घोषणा है। ट्रंप के लिए यह एक संवेदनशील विषय है और उन्होंने खुफिया एजेंसी के इस आकलन को खारिज किया है कि रूस ने 2016 के चुनाव में उनकी मदद की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के पूर्ववर्ती ओबामा प्रशासन में यूक्रेन समर्थित और रूस के नेता व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ अमेरिका की नीतियों में उपराष्ट्रपति के रूप में बाइडेन की भूमिका के कारण रूस उनके विरुद्ध है। 

खुफिया अधिकारी के इस बयान के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने शुक्रवार शाम कहा, ‘मुझे लगता है कि रूस राष्ट्रपति पद पर जिस आखिरी व्यक्ति को देखना चाहेगा, वह डोनाल्ड ट्रंप होगा क्योंकि रूस के खिलाफ मुझसे ज्यादा किसी ने सख्ती नहीं बरती।’ हालांकि वह इस बात पर सहमत होते प्रतीत हुए कि चीन उन्हें दोबारा राष्ट्रपति बनते नहीं देखना चाहता, ‘यदि जो बाइडेन राष्ट्रपति होते, तो चीन हमारे देश को चलाता।’


इवानिना के बयान से पहले प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी और डेमोक्रेटिक पार्टी के अन्य सांसदों ने इस बात को लेकर आलोचना की थी कि खुफिया समुदाय अमेरिकी राजनीति में विदेशी हस्तक्षेप के खतरे संबंधी विशेष खुफिया जानकारी लोगों से छिपा रहा है। इवानिना ने कहा था, ‘हम मुख्य रूप से चीन, रूस और ईरान की ओर से जारी और संभावित गतिविधियों से चिंतित हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed