फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Crocus City Hall shooting President Vladimir Putin barbaric attack investigation

Terrorist Attack: रूसी राष्ट्रपति पुतिन बोले- हत्याकांड के दोषियों को छोड़ेंगे नहीं; 24 मार्च को राष्ट्रीय शोक

Sat, 23 Mar 2024 08:37 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 23 Mar 2024 08:37 PM IST
सार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि क्रॉकस सिटी में हुई शूटिंग मामले के दोषियों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। पुतिन ने कहा, कॉन्सर्ट के दौरान गोलीबारी में हुई 140 से अधिक लोगों की मौत मामले में गहन जांच के बाद दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
Russia Crocus City Hall shooting President Vladimir Putin barbaric attack investigation
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (फाइल) - फोटो : ani

विस्तार

रूस के क्रॉकस सिटी में हुई गोलीबारी में 140 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 मार्च के दिन राष्ट्रीय शोक का एलान किया। पुतिन ने कहा कि इस हत्याकांड के दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच के बाद हत्याकांड के दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। गौरतलब है कि रूस में हुए हमले के बारे में रूसी सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, हमलावरों के यूक्रेन में संपर्क थे और वह बॉर्डर की तरफ भाग रहे थे। हालांकि, रूस-यूक्रेन बॉर्डर तक पहुंचने से पहले ही उन्हें ब्रायन्स्क प्रांत में पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन

बर्बर आतंकी कृत्य के बाद 24 मार्च को राष्ट्रीय शोक का एलान
मॉस्को की गोलीबारी पर निराशा और दुख का इजहार करते हुए हाल ही में पांचवीं बार राष्ट्रपति चुने गए पुतिन ने देशवासियों से मुखातिब होकर कहा, 'मैं आज आपसे उस खूनी, बर्बर आतंकवादी कृत्य के संबंध में बात कर रहा हूं, जिसमें दर्जनों निर्दोष, शांतिपूर्ण लोग शिकार बने। मैं 24 मार्च को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्लामिक स्टेट के आतंकियों की करतूत; मॉस्को में हाई अलर्ट
आतंकियों ने क्रॉकस सिटी में मासूम लोगों को निशाना बनाते हुए हॉल में धमाका किया और जमकर गोलियां बरसाईं। इस घटना के बाद मॉस्को में हाई अलर्ट जारी करते हुए रूस की सुरक्षा एजेंसी और पुलिस ने मिलकर अभियान चलाया। अब तक इस घटना पर 11 संदिग्ध गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें से चार वह बंदूकधारी हैं, जो हमले में सीधे तौर पर शामिल रहे।


रूसी राष्ट्रपति ने वीडियो संदेश जारी कर दिखाई सख्ती
पुतिन ने एक वीडियो जारी कर कहा, हमलावरों ने भागने की कोशिश की; वे यूक्रेन की सीमा की ओर बढ़ रहे थे...जांच अधिकारी हमलावरों की पहचान करने का हर संभव प्रयास करेंगे। ये अपराधी विशेष रूप से हमारे लोगों को मारने के लिए गए थे। पुतिन ने अन्य देशों से सहयोग की उम्मीद भी जताई। रूसी राष्ट्रपति ने सख्त लहजे में कहा कि इन आतंकवादियों की कोई राष्ट्रीयता नहीं है। रूस पर यह हमला देश पर नए खतरे को दिखाता है
अप्रत्याशित आतंकी हमले के बाद रूसी एजेंसी फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (एफएसबी) ने कहा कि इस मामले में जांच जारी है। वहीं, रूस के इन आरोपों पर यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार ने कहा कि इस घटना से उनका कोई भी लेना-देना नहीं है। घटना पर रूस के सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पातृशेव ने कहा कि आईएस-खोरासान का रूस पर यह हमला देश पर आए नए और गंभीर खतरे को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जिस किसी ने भी यह हमला किया है, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed