फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia china eager to make northern pole a new business route

उत्तरी ध्रुव को नया व्यापार मार्ग बनाने को बेताब चीन और रूस

Thu, 21 Nov 2019 05:37 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 21 Nov 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
Russia china eager to make northern pole a new business route
Ice Mountain

पूरी दुनिया के लिए उत्तरी ध्रुव क्षेत्र में बर्फ का पिघलना और जलवायु परिवर्तन के तमाम असर सबसे बड़े खतरे हैं। लेकिन चीन और रूस को आर्कटिक क्षेत्र में अभूतपूर्व तरीके से पिघल रही बर्फ एक शानदार अवसर की तरह दिख रही है। दोनों देश उत्तरी ध्रुव के इस सर्द पानी को व्यापर मार्ग के रूप में विकसित करने की तैयारी में हैं। इस बाबत एक महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा भी दोनों ने साझा तौर पर कर दी है।

विज्ञापन


चीन-रूस की यह साझा पहल वैश्विक रूप से बेहद अहम साबित हो सकती है। एक बात तो तय है कि इस योजना के सफल हो जाने का सीधा मतलब होगा दोनों देशों की दुनिया की दूसरी बड़ी ताकतों पर निर्भरता से काफई हद तक मुक्ति। दोनों ही देशों को  राजनैतिक और आर्थिक रूप से एक नई किस्म की आत्मनिर्भरता की संभावना इसमें दिख रही है।
विज्ञापन


यह उत्तरी समुद्र मार्ग चीन की बेल्ट एंड रोड पहल के विस्तार की कोशिशों के आकर्षक विकल्प के रूप में उभर सकता है।

यह समुद्री मार्ग पूरे आर्कटिक क्षेत्र को कई दिशाओं से घेरता है और एक बार चीन-रूस अगर इसे विकसित कर ले गए तो न केवल इस विशाल और अनछुए क्षेत्र की अपार प्राकृतिक संपदा को दोहन हो सकेगा, इसके साथ ही एकदम नए किस्म की आर्थिक संभावनाएं उभरेंगी। दोनों के लिए मौजूदा अवसरों का बेहतर लाभ लेना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन की ललक अधिक है

यह समुद्री मार्ग रूस के लिए उतना नया भी नहीं है जितना कि यह चीन के लिए साबित हो सकता है। रूस की अनेक तेल व गैस की कंपनियां, शिपिंग कंपनियां इस इलाके के कुछ हिस्सों का दोहन कर ही रही हैं। चीन के लिए यह एकदम नया अवसर होगा क्योंकि उसे इस क्षेत्र में एक नए सहयोगी की जबर्दस्त दरकार है। चीन-रूस रिश्तों में मजबूती के लिए भी यह अहम साबित हो सकता  है।


मलक्का जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ मलक्का) या सुएज कैनाल के अलावा चीन को इस जलमार्ग से काफी अहम वैकल्पिक व्यापार मार्ग मिल जाएगा। भौगोलिक रूप से बहुत दूर स्थित व्यापारिक साझीदारों से सीधे संपर्क का रास्ता खुल जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed