फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russia authorities refuse to hand over alexei navalny body to mother supporters accused covering by vladimir p

Russia: एलेक्सई नवलनी का शव सौंपने से रूसी अधिकारियों का इनकार, समर्थक बोले- सबूत मिटाने की हो रही कोशिश

Sun, 18 Feb 2024 08:13 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 18 Feb 2024 08:13 AM IST
सार

नवलनी के समर्थकों का आरोप है कि रूसी सरकार ने ही नवलनी की हत्या की है और अब वे सबूत मिटाने के लिए ही शव नहीं सौंप रहे हैं। क्रेमलिन की तरफ से अभी तक नवलनी की मौत को लेकर पूरी तरह से चुप्पी साधी गई है। 

विज्ञापन
russia authorities refuse to hand over alexei navalny body to mother supporters accused covering by vladimir p
एलेक्सी नवलनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रपति पुतिन के मुखर आलोचक एलेक्सई नवलनी की जेल में मौत के बाद जेल अधिकारियों ने उनका शव परिजनों को सौंपने से इनकार कर दिया है। नवलनी के समर्थकों का आरोप है कि रूसी सरकार ने ही नवलनी की हत्या की है और अब वे सबूत मिटाने के लिए ही शव नहीं सौंप रहे हैं। क्रेमलिन की तरफ से अभी तक नवलनी की मौत को लेकर पूरी तरह से चुप्पी साधी गई है। 
विज्ञापन


पश्चिमी देशों ने पुतिन सरकार पर लगाए आरोप
47 वर्षीय एलेक्सई नवलनी की बीते शुक्रवार को रूस की सबसे खतरनाक और सख्त जेलों में से एक आर्कटिक जेल में मौत हो गई थी। नवलनी बीते तीन वर्षों से जेल में बंद थे। नवलनी की मौत के बाद पश्चिमी देशों के नेताओं ने इसकी कड़ी आलोचना की और रूसी सरकार और राष्ट्रपति पुतिन को नवलनी की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। पश्चिमी देश पुतिन सरकार पर ही नवलनी की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शनिवार को नवलनी की मां अपने वकील के साथ नवलनी का शव लेने आर्कटिक जेल पहुंची, लेकिन जेल अधिकारियों ने शव सौंपने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


रूस में जगह-जगह हुईं पुलिस और समर्थकों के बीच झड़प
नवलनी समर्थकों ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा कि सरकार सबूत मिटाना चाहती है और इसी वजह से वे शव नहीं सौंप रहे हैं। रूस में नवलनी की मौत के बाद उनके समर्थक विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं। शनिवार को कई जगहों पर छिटपुट झड़प की घटनाएं भी हुईं और पुलिस ने 30 से ज्यादा शहरों में 340 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार भी किया है। राजधानी मॉस्को में भी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नवलनी के समर्थकों ने उनके सम्मान में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नवलनी की पत्नी ने म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस के दौरान बोलते हुए पुतिन सरकार पर आरोप लगाए और कहा कि पुतिन को इसका जवाब देना होगा और नवलनी की मौत की सजा भुगतनी पड़ेगी। नवलनी की पत्नी यूलिया ने पश्चिमी देशों को पुतिन के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। रूस के नोबल पुरस्कार विजेता दिमित्री मुरातोव ने कहा कि नवलनी की मौत एक हत्या है और उन्हें बीते तीन वर्षों में जेल में काफी प्रताड़ित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed