फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia announces to end pact for Ukraine foodgrain Export UN inflation to rise around Recession calls news in

Inflation: यूएन से किए गए समझौते को रूस ने दिखाया ठेंगा, पूरी दुनिया पर और बढ़ेगी महंगाई की मार

Sat, 29 Oct 2022 11:11 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 29 Oct 2022 11:11 PM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने हाल ही में रूस और यूक्रेन से समझौते को दोबारा लागू करने के लिए कहा था। हालांकि, रूस ने उनकी मांग को अनसुना करते हुए एक दिन बाद ही समझौता रद्द करने का एलान कर दिया है। 

विज्ञापन
Russia announces to end pact for Ukraine foodgrain Export UN inflation to rise around Recession calls news in
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : ANI

विस्तार

रूस के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को एलान किया कि वह संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता वाले अनाज निर्यात समझौते को निलंबित करने जा रहा है। रूस के इस फैसले से पूरी दुनिया में नकारात्मक प्रभाव पड़ने के आसार हैं। माना जा रहा है कि पहले से बढ़ी महंगाई और आर्थिक मंदी अब वैश्विक स्तर पर और तेजी से बढ़ेगी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस समझौते की वजह से यूक्रेन से नौ करोड़ टन से अधिक अनाज का निर्यात हुआ और वैश्विक खाद्य कीमतों में कमी आई थी। इसके बावजूद दुनियाभर में महंगाई उच्च स्तर पर रही। रूस रक्षा मंत्रालय ने इस कदम के लिए रूस के काला सागर बेड़े के जहाजों पर शनिवार को कथित तौर पर यूक्रेन के ड्रोन हमले का हवाला दिया। दूसरी तरफ यूक्रेन ने हमले से इनकार किया है।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने हाल ही में रूस और यूक्रेन से समझौते को दोबारा लागू करने के लिए कहा था। हालांकि, रूस ने उनकी मांग को अनसुना करते हुए एक दिन बाद ही समझौता रद्द करने का एलान कर दिया है। गुटेरेस ने अन्य देशों, मुख्य रूप से पश्चिमी देशों से रूस के अनाज और उर्वरक निर्यात को रोकने में आ रही समस्याओं को दूर करने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई में हुआ था अनाज निर्यात का समझौता
गुटेरेस ने जुलाई में संयुक्त राष्ट्र और तुर्की के प्रयास से यूक्रेन से अनाज निर्यात के लिए रूस को मनाया था। इस समझौते की अवधि 19 नवंबर तक ही थी। माना जा रहा है कि पुतिन यूक्रेन पर जवाबी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं और इसी सिलसिले में वह इस निर्यात को पूरी तरह रोक देना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed