फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian American Prisoner Exchange Basketball Player Brittney Griner with US Arms Dealer News in Hindi

Russia-America: बंदियों की हुई अदला-बदली, हथियार व्यापारी के बदले रूस ने बास्केटबाल स्टार ब्रिटनी को छोड़ा

Fri, 09 Dec 2022 09:35 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 09 Dec 2022 09:35 PM IST
सार

अमेरिकी की स्टार खिलाड़ी और दो बार ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता ब्रिटनी ग्राइनर आठ महीने से रूस की जेल में बंद थीं। उनकी गिरफ्तारी रूस में नशीला पदार्थ ले जाने के आरेप में हुई थी।

विज्ञापन
Russian American Prisoner Exchange Basketball Player Brittney Griner with US Arms Dealer News in Hindi
ब्रिटनी ग्राइनर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका और रूस के बीच रिश्ते किस कदर खराब हैं, यह दुनिया से छिपा नहीं है। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है। हालांकि, अब इन दो महाशक्तियों के बीच से राहत की खबर सामने आई है। पता चला है कि दोनों देशों के बीच पर्दे के पीछे बातचीत जारी है। 

विज्ञापन


दरअसल, दोनों देशों ने हाल ही में बंदियों की अदला-बदली की है। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका की बास्केटबाल स्टार ब्रिटनी ग्राइनर को रूस ने रिहा किया है तो इसके बदले रूस के हथियार व्यापारी विक्टर बाउट को भी अमेरिका ने छोड़ दिया है। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि ग्रिनर-बाउट की अदला-बदली के बाद और अधिक अमेरिकी-रूसी कैदियों की अदला-बदली संभव है।
विज्ञापन


आठ महीने से रूस में बंद थीं ब्रिटनी 
अमेरिकी की स्टार खिलाड़ी और दो बार ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता ब्रिटनी ग्राइनर आठ महीने से रूस की जेल में बंद थीं। उनकी गिरफ्तारी रूस में नशीला पदार्थ ले जाने के आरेप में हुई थी। हालांकि, अमेरिका का कहना है कि रूस में जिसे नशीला पदार्श माना जाता है, उस पर अमेरिका समेत कई देशों पर प्रतिबंध नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने छोड़ा मौत का सौदागर 
उधर, ब्रिटनी के बदले अमेरिका ने रूस के हथियार व्यापारी बाउट को रिहा किया है। दुनिया के कई अशांत क्षेत्रों में हथियारों की आपूर्ति के लिए उन्हें एक समय मौत का सौदागर भी कहा जाता था। रूसी विदेश मंत्रालय की ओर से इस अदला-बदली की पुष्ट भी की गई है। 

आबूधाबी में हुई अदला-बदली 
रूस और अमेरिका के बीच बंदियों की इस अदला-बदली की मध्यस्थता यूएई के राष्ट्रपति मुहम्मद बिन जाएद अल नाह्यान और सऊदी के क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान के प्रयासों से हुई। दोनों के रूस और अमेरिका से अच्छे संबंध हैं। बता दें, दोनों बंदियों को पहले आबूधाबी लाया गया, जिसके बाद उन्हें अपने-अपने देश भेजा गया। 


पॉल व्हेलन को रिहा नहीं करा पाया अमेरिका 
रूसी जेल में बंद पॉल व्हेलन की रिहाई की मांग भी अमेरिका में तेजी से उठ रही है। हालांकि, इस बार अमेरिका पॉल व्हेलन को रिहा करान में नाकामयाब रहा। हालांकि, अमेरिकी अमेरिका विदेश विभाग के प्रमुख एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि अमेरिका पॉल व्हेलन को अमेरिका वापस लाने के लिए प्रशासन प्रयास करना जारी रखेगा। बता दें, पॉल जासूसी के आरोप में 2018 से रूसी जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed