{"_id":"62c90884f911e43be41b6fc0","slug":"russia-again-bombs-ukraine-residential-area-by-heavy-shelling","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के रिहायशी इलाकों में फिर बरसाए बम, पांच लोगों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के रिहायशी इलाकों में फिर बरसाए बम, पांच लोगों की दर्दनाक मौत
Sat, 09 Jul 2022 10:35 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/ मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/ मॉस्को
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 09 Jul 2022 10:35 AM IST
सार
रूस ने एक बार फिर से पूर्वी यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव के रिहायशी इलाकों में बम बरसाए हैं। इस बमबारी में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
रूस ने एक बार फिर से यूक्रेन में बरसाए बम(फाइल)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस ने एक बार फिर से पूर्वी यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव के रिहायशी इलाकों में बम बरसाए हैं। इस बमबारी में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से दोनों देशों में तनाव और बढ़ गया है। बता दें कि दोनों देशों के बीच जंग अभी भी छिड़ी हुई है और इसके कारण अब तक लगभग 15 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 4000 से अधिक आम नागरिकों की मौत हुई है। जबकि 10 हजार से अधिक सैनिकों की मौत हुई है।
विज्ञापन
27 जून को भी रूस ने यूक्रेन के एक मॉल पर हमला बोला था
इससे पहले 27 जून को रूसी मिसाइलों ने यूक्रेन के क्रेमेनचुक शहर में स्थित एक शॉपिंग मॉल को उस समय तबाह कर दिया जब वहां सैकड़ों लोग मौजूद थे। इस हमले में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
पुतिन बोले- यूक्रेन के सहयोगी पश्चिमी देश सीधी जंग करें
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ उसकी जंग में पश्चिम देशों को सीधे शामिल होने की चुनौती दी है। शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर पश्चिमी देश यूक्रेन का साथ देना चाहते है तो हमारे खिलाफ जंग में सामने से शामिल हो जाएं। पुतिन ने कहा, रूस पर प्रतिबंधों के कारण यूक्रेन के साथ शांति वार्ता करना कठिन होता जा रहा है। पुतिन ने कहा, पश्चिमी देश खुद लड़ाई में शामिल न होकर यूक्रेन के लोगों को लड़ने के लिए आगे कर रहे हैं। उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ जंग में शांति कायम करने की ओर इशारा भी किया। पुतिन ने कहा, हम शांति के खिलाफ नहीं, लेकिन जो इसके खिलाफ हैं, उन्हें जान लेना चाहिए, पश्चिमी देशों का दखल जितना बढ़ेगा, शांति उतनी ही मुश्किल होगी।
विज्ञापन