{"_id":"5fd852b738eae650d25e7609","slug":"russia-11-elderly-people-succumbed-to-fire-in-retirement-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस के वृद्धाश्रम में आग, 11 बुजुर्गों की दर्दनाक मौत ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस के वृद्धाश्रम में आग, 11 बुजुर्गों की दर्दनाक मौत
Tue, 15 Dec 2020 11:40 AM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस में मंगलवार को रिटायरमेंट होम यानी वृद्धाश्रम में भीषण आग लगने से 11 बुजुर्गों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना रूस के उरल पहाड़ों में बश्कोर्तोस्तान क्षेत्र में हुई। अधिकारियों ने बताया कि मरने वाले बुजुर्ग चलने-फिरने में असमर्थ थे, जिस कारण आग लगने पर वहीं फंसे रह गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आपातकालीन मंत्रालय ने बताया कि आग लगने की घटना तड़के तीन बजे हुई। इशबुल्डिनो गांव में बने रिटायरमेंट होम में आग लगने की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मंत्रालय ने कहा कि आग लगने के बाद इमारत में फंसे चार अन्य लोगों को दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही बाहर निकाल लिया गया था।
विज्ञापन
रूसी समाचार एजेंसी इंटरफेक्स ने जिला अधिकारियों के हवाले से कहा कि बचाए गए लोगों में से एक कर्मचारी था, जिसने तीन लोगों को इमारत से बाहर निकालने में मदद की। रिपोर्ट में कहा गया कि मरने वाले 11 लोग बुजुर्ग थे, उन्हें जल्दी से निकाला नहीं जा सका।
विज्ञापन