फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ruling PML-N accepts all demands of Bilawal Bhutto-Zardari-led PPP: Report

Pakistan: बजट आवंटन पर PML-N ने मानी PPP की सभी मांगें, शहबाज शरीफ ने बिलावल भुट्टो को दिया था आश्वासन

Sun, 23 Jun 2024 08:01 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 23 Jun 2024 08:01 PM IST
सार

Pakistan: प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली पीएमएल-एन ने बजट आवंटन पर अपनी सहयोगी पीपीपी की सभी मांगों को मान लिया है। दोनों दलों की वार्ता समितियों के बीच तीसरे दौर की वार्ता के बीच यह सहमति बनी है।

विज्ञापन
Ruling PML-N accepts all demands of Bilawal Bhutto-Zardari-led PPP: Report
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने संघीय बजट और विकास निधि के आवंटन पर अपने प्रमुख सहयोगी बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व वाली पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की सभी मांगों को स्वीकार कर लिया है। एक मीडिया रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


इस हफ्ते की शुरुआत में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पीपीपी प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी को आश्वासन दिया था कि बजट को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन सहयोगियों के बीच तनाव बढ़ने के बाद सरकार एक सरकार एक समिति बनाकर कई मुद्दों पर  सहयोगी की आपत्तियों को दूर करने के लिए कदम उठाएगी। जिओ न्यूज की खबर के मुताबिक, दोनों दलों की वार्ता समितियों के बीच तीसरे दौर की वार्ता में दोनों सहयोगी दलों के बीच यह सहमति बनी है। पीपीपी ने संघीय बजट के संबंध में इसे भरोसे में न लेने पर चिंता जताई थी। 
विज्ञापन


जिओ न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सरकार पंजाब में विकास निधि और प्रशासनिक पदों पर नियुक्तियों के लिए पीपीपी को प्राथमिकता देगी। सूत्रों के मुताबिक, पीएमएल-एन ने जिला प्रशासन, विधि अधिकारियों की नियुक्ति, विभिन्न बोर्डों और प्राधिकरणों में प्रतिनिधित्व, स्थानीय निकाय चुनाव जल्द कराने और पीएमएल-एन सांसदों के बराबर विकास निधि के वितरण के बारे में पीपीपी की मांगों को स्वीकार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि पीपीपी ने मुख्यमंत्री सचिवालय में एक अतिरिक्त सचिव की नियुक्ति की मांग की है, जिसका काम पार्टी के सामने आने वाले मुद्दों का समाधान करना होगा। सूत्रों ने बताया कि पंजाब सरकार पीपीपी के साथ विचार-विमर्श कर उन क्षेत्रों में जिला उपायुक्तों, जिला पुलिस अधिकारियों और राजस्व अधिकारियों की नियुक्ति करेगी, जहां सियासी दल को महत्वपूर्ण समर्थन हासिल है। 


वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब ने 12 जून को संघीय बजट पेश किया था। लेकिन सरकार की प्रमुख सहयोगी पीपीपी खुश नहीं थी, क्योंकि बजट तैयार करते समय उससे परामर्श नहीं किया गया था। पीएमएल-ए सरकार के पास बहुमत नहीं है। इसलिए उसे इस बात की चिंता है है कि अगर पीपीपी का समर्थन नहीं मिलता है तो सरकार संसद में बजट पारित नहीं करा पाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed