फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ruckus Pakistan over election PTI supporters arrested

पाकिस्तान राजनीति: चुनावी धांधली पर बवाल, बड़ी संख्या में पीटीआई समर्थक गिरफ्तार, वकीलों और बुजुर्गो को घसीटा

Mon, 19 Feb 2024 08:08 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर/कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर/कराची Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 19 Feb 2024 08:08 AM IST
सार

पाकिस्तानी अखबार डॉन में रविवार को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, लाहौर में पीटीआई समर्थक विरोध दर्ज कराने के लिए शनिवार को प्रेस क्लब व पार्टी के जेल रोड कार्यालय के बाहर एकत्र हुए।

विज्ञापन
Ruckus Pakistan over election PTI supporters arrested
पाकिस्तान में बवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान में आठ फरवरी को हुए आम चुनाव में धांधली का पर्दाफाश होने के बाद बवाल मच गया है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के कार्यकर्ता व समर्थक सड़कों पर उतर गए हैं। देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) कार्यकर्ताओं की कई शहरों में पुलिस के साथ झड़प हो गई।

विज्ञापन


पाकिस्तानी अखबार डॉन में रविवार को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, लाहौर में पीटीआई समर्थक विरोध दर्ज कराने के लिए शनिवार को प्रेस क्लब व पार्टी के जेल रोड कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। उन्होंने जमकर नारेबाजी की और चुराए हुए जनादेश की बहाली की मांग की। वे पोलिंग एजेंट की मौजूदगी में फिर से मतगणना कराने और परिणामों में सुधार की भी मांग कर रहे थे। पीटीआई समर्थित उम्मीदवार रहे सलमान अकरम रजा को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो क्लिप में पुलिसकर्मी जेल रोड पर पीटीआई कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वाले वकील को घसीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीटीआई के एक अन्य उम्मीदवार रहे अली इजाज बुट्टर को भी बुजुर्गों, महिलाओं और एक बच्चे के साथ गिरफ्तार किया गया। पंजाब प्रांत के कई शहरों में पुलिस ने पीटीआई के नेताओं, पूर्व उम्मीदवारों, कार्यकर्ताओं व समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान के आह्वान पर जमा हुए पीटीआई कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन आयुक्त व चीफ जस्टिस इस्तीफा दें
पीटीआई ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा व चीफ जस्टिस काजी फैज से इस्तीफे की मांग की है। रावलपिंडी के पूर्व आयुक्त लियाकत अली के आरोपों का हवाला देते हुए पीटीआई ने कहा कि धांधली के आरोप निराधार नहीं हैं।

सरकार गठन पर अभी तक नहीं बनी बात
गठबंधन सरकार के लिए सत्ता-बंटवारे के फॉर्मूले को लेकर पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) व पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के बीच फिलहाल बात नहीं बन पाई है। हालांकि, दोनों पक्षों ने चर्चा में महत्वपूर्ण प्रगति का दावा किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों दलों की संपर्क एवं समन्वय समितियों (सीसीसी) के बीच शनिवार को हुई तीसरी बैठक बेनतीजा रही। इसके बाद दोनों दलों ने सत्ता बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को एक और बैठक करने का फैसला किया है।


पीएमएल-एन की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार, मजबूत लोकतांत्रिक सरकार की जरूरत पर बल देते हुए दोनों पक्षों के साथ बातचीत में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। एक संयुक्त बयान के अनुसार, दोनों पक्षों की तरफ से रखे गए प्रस्तावों पर गहन चर्चा हुई। पर्याप्त प्रगति भी हासिल हुई है, लेकिन मौजूदा मामलों को अंतिम रूप देने के लिए और विमर्श की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed