फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   RSF launches deadly attack on vehicle carrying displaced families in Sudan Many people died

Sudan Crisis: सूडान में RSF के हमले में आठ बच्चे समेत 24 की मौत, विस्थापितों को ले जा रहे वाहन को बनाया निशाना

Sat, 07 Feb 2026 03:33 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, खार्तूम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, खार्तूम Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 07 Feb 2026 03:33 PM IST
सार

तीन साल से जारी गृह युद्ध ने सूडान में मानवीय संकट को और गहरा दिया है। नॉर्थ कोर्डोफान के रहाद के पास RSF द्वारा किए गए ड्रोन हमले में 24 लोग मारे गए, जिनमें आठ बच्चे और दो शिशु शामिल हैं। इसके बाद नागरिकों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सुरक्षा की अपील।

विज्ञापन
RSF launches deadly attack on vehicle carrying displaced families in Sudan Many people died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सूडान में पिछले तीन साल से जारी गृह युद्ध के चलते देश में मानवीय संकट और ज्यादा गहरा होता जा रहा है। सेना और रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के बीच जारी संघर्ष ने देश की राजनीतिक पारदर्शिता को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। इसी बीच सूडान के नॉर्थ कोर्डोफान प्रांत के रहाद के पास शनिवार को एक ड्रोन हमले में कम से कम 24 लोग मारे गए, जिनमें आठ बच्चे भी शामिल हैं। यह हमला देश के कुख्यात पैरा-मिलिट्री समूह रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) ने किया।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मृतकों में दो शिशु भी शामिल हैं। हमला उस वाहन पर हुआ था जिसमें दुबेकिर इलाके से भागे हुए विस्थापित लोग जा रहे थे। डॉक्टर्स नेटवर्क ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और मानवाधिकार संगठनों से अपील की है कि वे सिविलियनों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और आरएसएफ नेतृत्व को इन अपराधों के लिए सीधे जिम्मेदार ठहराएं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- PM Modi Malaysia Visit: मलयेशिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, पीएम अनवर इब्राहिम ने किया स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएसएफ की प्रतिक्रिया का इंतजार
हालांकि इस हमले को लेकर आरएसएफ की ओर अभी इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं आई है। यह संगठन पिछले लगभग तीन वर्षों से सूडानी सेना के खिलाफ देश पर कब्जा करने के लिए युद्ध में लगा हुआ है।

ये भी पढ़ें:- क्या खत्म होगा यूक्रेन-रूस युद्ध?: संघर्ष रोकने के लिए अमेरिका ने जून तक की समयसीमा तय की; जेलेंस्की का दावा

2023 से बिगड़े थे हालात

गौरतलब है कि सूडान में हालात अप्रैल 2023 में बिगड़े जब सेना और आरएसएफ के बीच सत्ता संघर्ष ने खुला युद्ध शुरू कर दिया। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार इस युद्ध में अब तक 40,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, लेकिन राहत संगठनों का मानना है कि वास्तविक संख्या इससे कई गुना अधिक हो सकती है। इतना ही नहीं इस युद्ध ने दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संकट पैदा कर दिया है, जिसमें 1.4 करोड़ से ज्यादा लोग अपने घरों से विस्थापित हो चुके हैं। इसने देश में बीमारी और अकाल की स्थिति पैदा कर दी है।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed