फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Royal expert claims Prince Harry wont be on King Charles coronation guest list

Britain: प्रिंस हैरी किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक की अतिथि सूची में नहीं, डॉक्यूमेंट्री रिलीज के बाद बढ़ा विवाद

Sat, 10 Dec 2022 05:23 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, लंदन
एएनआई, लंदन Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 10 Dec 2022 05:23 PM IST
सार

बोवर के मुताबिक, प्रिंस हैरी के अपने पिता किंग चार्ल्स के साथ भी संबंध खराब हो गए हैं। इसकी संभावना भी अब खत्म हो गई कि शाही परिवार और प्रिंस हैरी-मेघन के बीच कभी सुलह होगी। 

विज्ञापन
Royal expert claims Prince Harry wont be on King Charles coronation guest list
प्रिंस हैरी - फोटो : ani

विस्तार

महारानी के जिंदा रहते प्रिंस हैरी अपनी पत्नी मेघन मार्कल के साथ ब्रिटेन महल की सुख-सुविधाओं से अलग हो गए थे। फिलहाल वह कैलिफोर्निया में आम लोगों की तरह ही अपना जीवन गुजार रहे हैं। वहीं उनकी जिंदगी के बारे में एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'हैरी एंड मेगन' बनाई गई है, जो अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर लॉन्च कर दी गई है जिसको लेकर काफी हल्ला मचा हुआ है।

विज्ञापन


रॉयल फैमिली मामलों के जानकार, टॉम बोवर ने हाल ही में अमेरिका में एक मीडिया साक्षात्कार में कहा कि इस बात की बहुत कम संभावना है कि प्रिंस हैरी का पहले की तरह तरह ब्रिटेन में गर्मजोशी से स्वागत होगा। आगे कहा कि मैं कल्पना नहीं कर सकता कि उनका स्वागत होगा। मुझे नहीं लगता कि इंग्लैंड में हैरी का कभी भी स्वागत होगा।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने यहां तक दावा किया कि ऐसी संभावना है कि किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में हैरी और मेघन अतिथि सूची में नहीं होंगे। इंटरव्यू में कहा कि हैरी एक बाहरी व्यक्ति बन गए है और मेघन ने खुद को बाकी ब्रिटिश शाही परिवार से समान रूप से दूर कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाही परिवार और प्रिंस हैरी-मेघन के बीच सुलह मुश्किल
बोवर के मुताबिक, प्रिंस हैरी के अपने पिता किंग चार्ल्स के साथ भी संबंध खराब हो गए हैं। टॉम बोवर "रिवेंज: मेघन, हैरी एंड द वॉर बिटवीन द विंडसर" के लेखक भी है। उन्होंने बताया कि इसकी संभावना भी अब खत्म हो गई कि शाही परिवार और प्रिंस हैरी और मेघन के बीच कभी सुलह होगी। 


हालांकि उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को भी लगता है, आठ सितंबर को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद प्रिंस हैरी एक बार फिर परिवार का हिस्सा बनेंगे। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग चार्ल्स ने हैरी-मेगन की नई डॉक्यूमेंट्री आने के बाद इस मामले से पूरी तरह दूरी बना ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed