{"_id":"5ed4c67e8ebc3e90835de609","slug":"romanian-shoe-maker-designs-long-nose-footwear-to-help-people-maintain-social-distancing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक दूरी के लिए तैयार किया गया अनोखा जूता, लोगों के बीच रखेगा डेढ़ मीटर का फासला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सामाजिक दूरी के लिए तैयार किया गया अनोखा जूता, लोगों के बीच रखेगा डेढ़ मीटर का फासला
Mon, 01 Jun 2020 02:42 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बुखारेस्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बुखारेस्ट
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 01 Jun 2020 02:42 PM IST
सामाजिक दूरी के लिए तैयार किया गया अनोखा जूता
- फोटो : Amar Ujala
दुनियाभर के वैज्ञानिक कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। अभी तक इस खतरनाक वायरस के लिए कोई वैक्सीन या दवा सामने नहीं आई है। लेकिन डब्लूएचओ और वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल इस वायरस से बचाव का एक ही तरीका है और वह है सामाजिक दूरी के नियम का पालन करना।
हालांकि, इसके इतर दुनियाभर में लोग कोविड-19 से बचने के लिए नए-नए तरीके निकाले रहे हैं। आज हम आपको जो बताने जा रहे हैं, उसे जानकार आपको हैरानी होगी। दरअसल, कोरोना संटक में एक-दूसरे से दूरी बनाने के लिए जूता भी कारगर हो सकता है। रोमानिया के शू मेकर ग्रिगोर लुप ने ऐसा दावा किया है। ट्रांसिल्वेनियन शहर में रहने वाले ग्रिगोर ने एक अनोखा जूता तैयार किया है।
ग्रिगोर का कहना है कि यह जूता लोगों को सामाजिक दूरी बनाने में मदद करेगा। इस जूते को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसका आगे का सिरा आम जूतों के मुकाबले कहीं ज्यादा लंबा है। इस जूते का साइज नंबर 75 बताया गया है।
लुप ने इस जूते को तैयार करने के पीछे की वजह का खुलासा करते हुए बताया कि वह एक दिन बाहर सामान खरीदने गए और वहां लोगों को सामाजिक दूरी का पालन नहीं करते देखा। फिर उन्हें इस जूते को बनाने का आइडिया आया।
उन्होंने बताया कि इस जूते का आगे का सिरा लंबा होने की वजह से इसे पहनने वाले दो लोगों के एक-दूसरे के सामने खड़े होने पर करीब एक-डेढ़ मीटर का फासला होगा। लुप ने बताया कि इस अनोखे जूते के लिए पांच आर्डर आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि एक जोड़ी जूता बनाने में उन्हें दो दिन लगते हैं, इसके लिए लगभग एक वर्ग मीटर चमड़े की आवश्यकता होती है।
लुप ने बताया कि एक जोड़ी जूता तैयार करने में 115 डॉलर का खर्च आता है। वह पिछले 39 वर्षों से चमड़े के जूते बनाने का काम कर रहे हैं। वह जूते सिलने के अलावा पहले से तैयार जूते भी बेचते हैं। साथ ही वह सिनेमाघरों और ओपेरा हाउसों के अलावा लोक नृत्य कलाकारों को भी जूते बेचते हैं।
बता दें कि रोमानिया में अब तक 18,791 लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 1240 लोगों की मौत हुई है।