फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   romance scam woman lure men on dating apps steal money from them on date with steroids drugs

Romance Scam: प्यार की आड़ में धोखाधड़ी! महिला ने कई लोगों को ड्रग्स देकर बनाया शिकार, अब हो सकती है उम्रकैद

Wed, 26 Feb 2025 10:43 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 26 Feb 2025 10:43 AM IST
सार

एक मामले में अत्यधिक ड्रग्स के इस्तेमाल से एक व्यक्ति की कथित तौर पर मौत हो गई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उन पर लगे आरोपों के चलते उसे उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। 

विज्ञापन
romance scam woman lure men on dating apps steal money from them on date with steroids drugs
आरोपी महिला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका में एक हैरान करने वाला अपराध सामने आया है। दरअसल अमेरिका के लास वेगास की रहने वाली एक महिला ने डेटिंग एप के जरिए पहले लोगों को प्रेमजाल में फंसाया और फिर उन्हें डेट पर बुलाकर उनके साथ लूटपाट की। लूटपाट के लिए महिला ने ड्रग्स का इस्तेमाल किया। एक मामले में अत्यधिक ड्रग्स के इस्तेमाल से एक व्यक्ति की कथित तौर पर मौत हो गई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उन पर लगे आरोपों के चलते उसे उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
लास वेगास की रहने वाली महिला ऑरोरा फ्लेप्स ने विभिन्न डेटिंग एप के जरिए कई पुरुषों को पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर उन्हें डेट पर बुलाकर उन्हें धोखे से ड्रग्स दिया। आरोपी महिला ने नशे की हालत में लोगों से लूटपाट की और उनके बैंक अकाउंट और क्रेडिट कार्ड आदि की जानकारी भी ले ली। इतना ही नहीं आरोपी महिला ने पीड़ितों के सामाजिक सुरक्षा और रिटायरमेंट खातों में भी सेंध लगाने की कोशिश की। 43 वर्षीय आरोपी महिला फिलहाल मेक्सिको में पुलिस हिरासत में है। महिला पर 21 आरोप हैं, जिनमें धोखाधड़ी, पहचान चुराने, समेत एक पीड़ित की हत्या का भी आरोप है। 
विज्ञापन


कई पीड़ित युवक कोमा में गए
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लेप्स ने एक पीड़ित व्यक्ति को डेट पर स्टेरॉयड ड्रग्स की डोज दी, जो काफी ज्यादा थी। आरोप है कि आरोपी महिला पीड़ित को एक होटल के कमरे में छोड़कर फरार हो गई, बाद में वह व्यक्ति होटल के कमरे में मृत पाया गया। माना जा रहा है कि ड्रग्स ओवरडोज की वजह से उसकी मौत हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने साल 2021 से लेकर 2022 के बीच कई लोगों को अपना शिकार बनाया। कई पीड़ित व्यक्ति ड्रग्स ओवरडोज की वजह से कोमा में भी चले गए। महिला ने युवकों को फंसाने के लिए कई डेटिंग एप्स जैसे टिंडर, हिंज और बंबल आदि का इस्तेमाल किया। नेवादा के अटॉर्नी का कहना है कि आरोपी महिला को अधिकतम उम्रकैद की सजा हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed