फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rockets fired near foreign embassies in Afghanistans capital Kabul

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में विदेशी दूतावासों के पास दागे गए रॉकेट

Wed, 19 Aug 2020 01:47 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 19 Aug 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Rockets fired near foreign embassies in Afghanistans capital Kabul
सांकेतिक तस्वीर

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मंगलवार को एक के बाद एक कई रॉकेट दागे गए। इन हमलों से राजधानी दहल उठी। ये रॉकेट राजनयिक इलाकों और विदेशी दूतावासों के पास दागे गए थे। आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक एरियन ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि यह रॉकेट अफगान राजधानी के उत्तरी और पूर्वी हिस्से में दो वाहनों से दागे गए।

विज्ञापन


हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन हमलों में कोई हताहत हुआ है या नहीं। बता दें कि अफगानिस्तान में ये हमला तब हुआ है जब देश आज 101वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, विस्फोटों के बाद राजनयिक क्षेत्र को जल्दी से खाली किया गया और सभी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन


शेष कैदियों की रिहाई अटकी
गृहयुद्ध से ग्रस्त अफगानिस्तान में तालिबान के शेष 400 कैदियों की रिहाई का मामला अटक गया है। सरकार ने कहा है कि वह शेष 400 तालिबान कैदियों की रिहाई तब तक नहीं करेगी जब तक तालिबान उसके सैनिकों को नहीं छोड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सप्ताह पारंपरिक महासभा लोया जिरगा ने तालिबान के इन कैदियों की रिहाई की मंजूरी दी थी। अब सरकार के इस कदम के बाद शांति वार्ता अधर में लटकती नजर आ रही है। इसी वर्ष फरवरी में अमेरिका और तालिबान के बीच शांति समझौता हुआ था।

अमेरिका के साथ हुए समझौते के तहत अफगान सरकार को 5,000 तालिबानी कैदियों को रिहा करना है जबकि तालिबान को इसके बदले एक हजार सरकारी कर्मचारी और सुरक्षा बल के सदस्यों को मुक्त करना है। सरकारी प्रवक्ता ने कहा, हम उन्हें रिहा करेंगे, लेकिन यह दोनों तरफ से होना चाहिए।

अफगानिस्तान सरकार को नहीं मानते: तालिबान
बता दें कि अफगानिस्तान में यहां की सरकार और तालिबान के बीच कतर की राजधानी दोहा में इंट्रा-अफगान शांति समझौते से पहले आतंकी संगठन ने कहा कि वह अफगान सरकार को एक वैध प्रणाली के रूप में मान्यता नहीं देता है।


दरअसल तीन दिन पहले आतंकी संगठन ने इस संबंध में एक बयान जारी किया था। यह बयान अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी और तालिबान के साथ शांति प्रक्रिया पर उनके एक सलाहकार के हालिया बयान के जवाब में जारी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed