फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Road accident in northern Nigeria kills 22 athletes returning from sports festival

Accident: नाइजीरिया में अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी बस, 22 एथलीटों की मौत; कानो प्रांत में कल राजकीय शोक

Sun, 01 Jun 2025 09:01 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबूजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबूजा Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 01 Jun 2025 09:01 PM IST
विज्ञापन
Road accident in northern Nigeria kills 22 athletes returning from sports festival
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

नाइजीरिया के उत्तरी प्रांत कानो में खिलाड़ियों से भरी बस अनियंत्रित होकर एक पुल से नीचे गिर गई। हादसे में 22 एथलीटों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रांत के गवर्नर अब्बा कबीर यूसुफ ने बताया कि बस शनिवार को दक्षिणी प्रांत ओगुन में आयोजित राष्ट्रीय खेल महोत्सव से खिलाड़ियों को लेकर लौट रही थी...तभी यह दुर्घटना हो गई। हादसे का कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और 30 से अधिक यात्रियों को लेकर जा रही बस कानो-जारिया एक्सप्रेसवे पर चिरोमावा पुल से नीचे गिर गई।
विज्ञापन


गर्वनर ने सोमवार को कानो में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। उधर, कानो के डिप्टी गवर्नर अमीनू ग्वारजो ने पीड़ितों के परिवारों को एक मिलियन नाइरा (लगभग 630 अमेरिकी डॉलर) की आर्थिक मदद की घोषिण की। नाइजीरिया, अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाला देश है। यहां सड़कों की खराब स्थिति और कमजोर यातायात कानूनों के कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed