{"_id":"66b957c9361f4c14c90d1144","slug":"risk-of-dementia-due-to-reduced-ability-to-see-and-hear-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Health: देखने-सुनने की क्षमता कम होने से डिमेंशिया का खतरा, बुजुर्गों में मस्तिष्क को कर सकती है प्रभावित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Health: देखने-सुनने की क्षमता कम होने से डिमेंशिया का खतरा, बुजुर्गों में मस्तिष्क को कर सकती है प्रभावित
Mon, 12 Aug 2024 06:02 AM IST
विशांत श्रीवास्तव
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Mon, 12 Aug 2024 06:02 AM IST
सार
आज कल देखा जा रहा है कि देखने-सुनने की क्षमता कम होने से डिमेंशिया का खतरा बढ़ने लगा है। बुजुर्गों के मस्तिष्क पर इसका काफी प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
डिमेंशिया का खतरा
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आमतौर पर 50 साल की उम्र पर पहुंचते-पहुंचते नजर कमजोर होने लगती है लेकिन यह सामान्य हानि नहीं है। देखने और सुनने की क्षमता में कमी होने से डिमेंशिया का खतरा भी बढ़ जाता है। विशेष तौर पर 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में देखने की क्षमता कमजोर होने पर डिमेंशिया (मनोभ्रंश) विकसित होने का जोखिम 50 फीसदी तक बढ़ जाता है।
यदि नजर कमजोर होने की समस्या को ठीक कर लिया जाए तो यह जोखिम बहुत कम हो जाता है। डिमेंशिया की रोकथाम पर केंद्रित एक अंतरराष्ट्रीय आयोग की ओर से पिछले सप्ताह प्रकाशित रिपोर्ट में यह बातें कही गई हैं। रिपोर्ट में डिमेंशिया के लिए कुल 14 वजहें दी गई हैं, जिनमें दृष्टि दोष को भी शामिल किया गया है। खतरे वाले अन्य कारकों में धूम्रपान, डायबिटीज (मधुमेह), सामाजिक रूप से अलग-थलग होना और उच्च रक्तचाप शामिल हैं। सुनने की क्षमता में कमी भी डिमेंशिया के खतरे को बढ़ाता है।
इस तरह शुरू होती है दिक्कत
संवेदी क्षति वाले लोगों यानी जिनमें देखने और सुनने की क्षमता कम होती है उनके मस्तिष्क की ग्रहण करने की क्षमता कम हो जाती है। इस प्रकार मस्तिष्क को दृष्टि और श्रवण के माध्यम से जितनी जानकारी मिलनी चाहिए, उतनी नहीं मिल पाती है। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में मनोचिकित्सा की प्रोफेसर डॉ. गिल लिविंगस्टन ने कहा कि मस्तिष्क के ऊतक उपयोग नहीं होने पर खत्म हो जाते हैं। इसलिए, इनमें कम उत्तेजना होती है तो इनका अधिक क्षय होगा।
विज्ञापन
मस्तिष्क में सभी का एक-दूसरे से संबंध
दरअसल, हमारे मस्तिष्क में अलग-अलग खाने बने हैं। जब हम कोई बात सुनते हैं तो मस्तिष्क का एक क्षेत्र उसे संसाधित कर हमें उस जानकारी को समझने में मदद करता है। यह क्षेत्र मस्तिष्क के उस हिस्से के सबसे करीब है जो अल्जाइमर रोग से सबसे अधिक प्रभावित होता है। इससे पता चलता है कि इनमें संबंध हो सकता है। इसी तरह, किसी चीज को जब हम देखते हैं तो हमारी दृष्टि उसे तेजी के साथ मस्तिष्क के दूसरे भाग में भेजती है, लेकिन हम उस जानकारी का उपयोग किस प्रकार करते हैं, इससे कई अलग-अलग क्षेत्र सक्रिय हो जाते हैं।
अकेलापन खतरनाक : जिन लोगों की देखने सुनने की क्षमता कम होती है वे प्राय: अलग-थलग पड़ जाते हैं और सामाजिक रूप से कम सक्रिय होते हैं। इस बात के प्रमाण मौजूद हैं कि अकेलापन व्यक्ति के मस्तिष्क को स्थूल रूप से बदल सकता है और यह डिमेंशिया के जोखिम का एक जाना हुआ कारक है। मॉन्ट्रियल में कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान की प्रोफेसर नेटली फिलिप्स कहती हैं, दृष्ट हानि आपको पार्टी में जाने से रोकती है। वहीं, सुनने की क्षमता खोने का मतलब है कि आप पार्टी में जाते हैं और किसी से बात नहीं करते।
बचाव के लिए क्या करें : डॉ. ली की सलाह है कि अपनी नजर की क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए आप अपनी आंखों की किसी अच्छे डॉक्टर से जांच कराएं। वह साल में कम से कम एक बार आंखों की जांच की सलाह देते हैं। डॉ. ली की सलाह है कि सुनने की क्षमता की जांच अगर आप चाहें तो घर पर भी करवा सकते हैं। मिमी जैसे निःशुल्क श्रवण परीक्षण ऐप, सटीक परिणाम प्रदान करते हैं। डॉ. फिलिप्स कहते हैं, इन विकारों के दूर होने से न सिर्फ डिमेंशिया का खतरा कम होगा, बल्कि आपके दैनिक जीवन में भी सुधार आएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन