{"_id":"65c8a186def8836ef005c398","slug":"rishi-sunak-says-totally-up-for-the-fight-to-win-uk-general-election-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: आम चुनाव को लेकर बोले ऋषि सुनक- कंजर्वेटिव पार्टी पूरी तरह तैयार, देश की आर्थिक स्थिति में हुआ सुधार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: आम चुनाव को लेकर बोले ऋषि सुनक- कंजर्वेटिव पार्टी पूरी तरह तैयार, देश की आर्थिक स्थिति में हुआ सुधार
Sun, 11 Feb 2024 04:00 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 11 Feb 2024 04:00 PM IST
सार
UK: ब्रिटिश भारतीय नेता ऋषि सुनक ने कहा कि वह कंजर्वेटिव पार्टी के लिए एक और कार्यकाल दिलाने के लिए अपनी नीतियों को मतदाताओं के सामने पेश करने को पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन
ऋषि सुनक।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ब्रिटेन में इस साल के आखिरी छह महीनों में आम चुनाव हो सकते हैं। इसको लेकर प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का बयान सामने आया है। सुनक ने कहा कि कि वह इन चुनावों के लिए अपनी नीति पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन
भारतीय मूल के ब्रिटेन नेता सुनक ने इसी हफ्ते एक अखबार को इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने कहा कि वह कंजर्वेटिव पार्टी के लिए एक और कार्यकाल दिलाने के लिए अपनी नीतियों को मतदाताओं के सामने पेश करने को पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में अर्थव्यवस्था सही दिशा में आगे बढ़ रही है और भविष्य में इसमें और बेहतरी होने की उम्मीद है। इसलिए, वह आम चुनाव में जीत को लेकर आशावादी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अखबार से कहा कि उन्हें इस साल के शुरुआत से ही महसूस हो रहा है कि देश सही दिशा में जा रहा है। सुनक ने कहा, आर्थिक स्थितियों में सुधार हुआ है। योजनाएं काम कर रही हैं। अब हम करों में कटौती करने में सक्षम हैं। मेरा मानना है कि ये दबाव कम होना शुरू हो गया है और उम्मीद है कि इस साल हम और प्रगति करेंगे। कंजर्वेटिव पार्टी ने देश के मेहनती लोगों के लिए करों में कटौती की अपनी योजना दोहराई।
विज्ञापन