{"_id":"602407538ebc3ee9631f1dc3","slug":"riot-games-sued-for-harassment-by-former-assistant-of-ceo","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन उत्पीड़न: रॉयट गेम्स के सीईओ की पूर्व सहायक ने दायर किया कंपनी पर मुकदमा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यौन उत्पीड़न: रॉयट गेम्स के सीईओ की पूर्व सहायक ने दायर किया कंपनी पर मुकदमा
Wed, 10 Feb 2021 09:55 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिल्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिल्स
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 10 Feb 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
रॉयट गेम्स
- फोटो : facebook.com/RiotGames
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो गेम बनाने वाली अमेरिकी कंपनी रॉयट गेम्स की एक पूर्व कर्मचारी ने कंपनी पर मुकदमा दायर किया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि उसे इस वजह से कंपनी से निकाल दिया गया था क्योंकि उसने कंपनी के सीईओ निकोलो लॉरेंट के साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया था। यह आरोप लॉरेंट की पूर्व कार्यकारी सहायक शैरोन ओ'डॉनेल ने लगाया है।
विज्ञापन
शैरोन ने इसे लेकर पिछले महीने लॉस एंजिल्स सुपीरियर कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने कहा था कि लॉरेंट ने साफ तौर पर यह शर्त रखी थी कि उसे नौकरी के फायदे तभी मिलेंगे जब वह शारीरिक संबंध बनाएगी। उधर, रॉयट गेम्स ने एक बयान में कहा है कि एक बाहरी फर्म शैरोन को आरोपों की जांच कर रही है और लॉरेंट ने जांच में पूरा सहयोग करने की बात कही है।
विज्ञापन
कंपनी के बयान के अनुसार शैरोन ओ'डॉनेल को उनके अन्य साथियों और बाहरी भागीदारों की ओर से दर्जनों शिकायतें मिलने की वजह से विकाला गया था। कंपनी ने शैरोन की ओर से लगाए गए सभी आरोपों का खारिज किया है। उल्लेखनीय है कि रॉयट गेम्स को कथित भेदभाव और महिला कर्मियों के शोषण के आरोपों को लेकर पहले भी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन