फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Revenge of China: Two Canadian citizens soon prosecuted, arrested in response to arrest of Huawei official

चीन का बदला : दो कनाडाई नागरिकों पर जल्द मुकदमा, हुवेई के अधिकारी की गिरफ्तारी के जवाब में बनाया था बंदी

Fri, 12 Mar 2021 05:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 12 Mar 2021 05:19 PM IST
विज्ञापन
Revenge of China: Two Canadian citizens soon prosecuted, arrested in response to arrest of Huawei official
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के एक अखबार ने खबर दी है कि देश में जल्द ही दो कनाडाई नागरिकों के खिलाफ जासूसी के आरोप में मुकदमा शुरू होगा। इन्हें दो साल पहले चीनी कम्युनिकेशन कंपनी हुवेई टेक्नोलॉजी की वरिष्ठ कार्यकारी की गिरफ्तारी के ‘जवाब’ में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


राष्ट्रीय सुरक्षा प्रभावित करने का आरोप
‘द ग्लोबल टाइम्स’ के अनुसार कनाडा के नागरिक माइकल कोवरिंग और माइकल स्पावर के खिलाफ ‘जल्द मुकदमे की सुनवाई’ होगी जिन पर जून 2020 में ‘ चीन की राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करने का आरोप’ तय किया गया था।
विज्ञापन


एक पूर्व राजनयिक जबकि दूसरा उद्यमी
कोवरिंग पूर्व राजनयिक हैं जबकि स्पावर उद्यमी है और उन्हें दिसंबर 2018 में गिरफ्तार किया गया था। इनकी गिरफ्तारी धोखाधड़ी के मामले में वेंकूवर हवाई अड्डे पर हुवेई की कार्यकारी अधिकारी मिंग वानझोऊ को हिरासत में लेने के कुछ दिन बाद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाचार पत्र के मुताबिक कोवरिंग पर आरोप है कि वह सामान्य पासपोर्ट और कारोबारी वीजा की मदद से वर्ष 2017 में चीन में अपने खुफिया संपर्क के जरिये संवेदनशील जानकारी चुराने के लिए चीन में दाखिल हुआ जबकि स्पावर पर आरोप है कि वह कोवरिंग के लिए खुफिया जानकारी का अहम स्रोत था।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि उनके पास अतिरिक्त जानकारी नहीं है, लेकिन चीन ने संबंधित लोगों के कानूनी अधिकारों की पूरी रक्षा की जिनमें कनाडाई राजनयिकों को इन दोनों से मुलाकात का अवसर देना शामिल है।


हुवेई की संस्थापक की बेटी है मिंग
मिंग जमानत पर वेंकूवर में रह रही हैं और वह हुवेई के संस्थापक की बेटी हैं। चीन मिंग को लगातार बिना शर्त रिहा करने की मांग करता रहा है। अखबार ने बृहस्पतिवार को प्रकाशित खबर में कोवरिंग एवं स्पावर के मामलों की सुनवाई के समय एवं स्थान की जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed