फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Restaurants cafes and shops closed in St Petersburg Russia till November 7

कोरोना का प्रकोप: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में रेस्त्रां, कैफे व अनावश्यक दुकानें सात नवंबर तक बंद

Mon, 25 Oct 2021 05:46 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मॉस्को।
एजेंसी, मॉस्को। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 25 Oct 2021 05:46 AM IST
सार

सेंट पीटर्सबर्ग में 6.83 लाख मामले मिले हैं, जो मॉस्को के बाद रूस में सबसे अधिक है। इसलिए सरकार ने सात नवंबर तक कुछ प्रतिबंध लगा दिए हैं।

विज्ञापन
Restaurants cafes and shops closed in St Petersburg Russia till November 7
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विस्तार

कोविड-19 महामारी से उपजे ताजा हालात को देखते हुए रूस ने अपने प्रमुख शहर सेंट पीटर्सबर्ग में 7 नवंबर तक के लिए रेस्त्रां, कैफे और अनावश्यक दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है। यह आदेश 30 अक्तूबर से लागू होगा।

विज्ञापन


बीते 24 घंटे में यहां 3,360 नए मामले मिले हैं। खाद्य पदार्थों की दुकानों से सामान घर ले जाया जा सकेगा। सैलून, खेलों के स्थल, आदि भी इस बंद में शामिल हैं।
विज्ञापन


अमेरिका ने थाइलैंड से इस्तेमाल हो चुके लाखों चिकित्सीय दस्ताने मंगवाए 
अमेरिका ने महामारी के दौरान इस्तेमाल हो चुके एक करोड़ चिकित्सकीय दस्ताने थाइलैंड से आयात किए हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक थाइलैंड में कोरोना के दौरान कई अवैध उद्योग उभर आए, जहां प्रवासी मजदूर वैश्विक मांग को देखते हुए मेडिकल दस्ताने को धो-पोंछ कर फिर से मूल स्वरूप में लाने का प्रयास किया। उस वक्त कई देशों को बेचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के गांसू में पर्यटन बंद
चीन के उत्तर-पश्चिमी राज्य गांसू में सभी पर्यटन गतिविधियां कोविड-19 महामारी की वजह से रोक दी गई हैं। यहां 41 नए मामले शनिवार रात तक मिले हैं। इनमें से 30 लांझो के हैं, इसलिए शहर में मौजूद पर्यटकों को जहां का तहां रोक कर क्वारंटीन रहने का कहा गया है। जीन सीक्वेंसिंग में यहां कोरोना वायरस का डेल्टा वेरिएंट मिला है। गांसू के अलावा बीजिंग, इनर मंगोलिया, शांक्सी आदि में भी यही वेरिएंट मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed