{"_id":"5a0bf2284f1c1b156b8b5fd9","slug":"zimbabwe-military-vehicles-block-road-outside-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंबाब्बे: तख्तापलट की आशंका के बीच सेना ने टैंकों से बंद किया संसद का रास्ता, लोगों में दहशत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
जिंबाब्बे: तख्तापलट की आशंका के बीच सेना ने टैंकों से बंद किया संसद का रास्ता, लोगों में दहशत
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर जिंबाब्बे आर्मी के जवान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिंबाब्बे में गहराते राजनीतिक संकट के बीच बुधवार (15 नवंबर) को सेना ने अपनी संसद के बाहर टैंक खड़े करके सड़क को बंद कर दिया जिससे लोग घबरा गए। हालांकि, सेना अब भी अपनी बात पर कायम है और कह रही है कि यह तख्तापलट नहीं है।
विज्ञापन
जिम्बाब्बे के राष्ट्रपति की पत्नी पर मॉडल को मारने का आरोप
विज्ञापन
इससे पहले मंगलवार को राजधानी हरारे के बाहर टैंक तैनात देखे गए थे। वहां के सेना प्रमुख ने राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे को चेतावनी दी है कि वह अपने विरोधी प्रमुख नेताओं को बर्खास्त न करें। मौजूदा स्थिति राष्ट्रपति और वहां के सेना प्रमुख जनरल कांन्सटैनटिनो चिवेंगा के बीच बढ़ते तनाव के बाद पैदा हुई है।
विज्ञापन
सेना प्रमुख ने मुगाबे को चेताया है कि अगर वह अपने राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाना जारी रखेंगे तो सेना को हस्तक्षेप करना पड़ेगा। 93 साल के मुगाबे ने पिछले सप्ताह उपराष्ट्रपति एमरसन मनांगवा समेत कई नेताओं को बर्खास्त कर दिया था।
Military vehicles block road outside #Zimbabwe parliament, reports AFP
— ANI (@ANI) November 15, 2017