फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Zimbabwes Presidents wife accused of killing model

जिम्बाब्बे के राष्ट्रपति की पत्नी पर मॉडल को मारने का आरोप

Wed, 16 Aug 2017 11:04 AM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Wed, 16 Aug 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
Zimbabwes Presidents wife accused of killing model
Grace Mugabe - फोटो : Reuters

अधिकारियों ने आश्वासन के बावजूद जिम्बाव्बे की फर्स्ट लेडी ग्रेस मुगाबे दक्षिण अफ्रीका की एक अदालत में उपस्थित नहीं हुईं। मंगलवार दोपहर को दक्षिण अफ्रीका के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्हें फिलहाल ये नहीं पता कि ग्रेस कहां हैं।

विज्ञापन


20 साल की एक मॉडल गेब्रिएला एंजेल्स ने ग्रेस मुगाबे पर आरोप लगाया कि रविवार को जोहान्सबर्ग के एक होटल में ग्रेस मुगाबे ने उन पर हमला किया था और वो घायल हो गई थीं। गेब्रिएला ने अपनी एक तस्वीर भी इंटरनेट पर पोस्ट की। ग्रेस मुगाबे ने फिलहाल इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन


बीबीसी के मुताबिक गैब्रिएला का कहना है कि 52 साल की ग्रेस मुगाबे जोहान्सबर्ग के एक बड़े होटल में अपने दोनों बेटों के साथ उन्हें देख कर नाराज हो गईं और उन्होंने उन पर हमला किया। दक्षिण अफ्रीका के पुलिस प्रमुख फीकिले बालूला ने कहा कि ग्रेस अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही थीं और इसलिए उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया था, वो मंगलवार को कोर्ट में उपस्थित होने वाली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर क्या हुआ था गेब्रिएला एंजेल्स के साथ

Zimbabwes Presidents wife accused of killing model
Gabriella Engels

दक्षिण अफ्रीका की न्यूज वेबसाइट न्यूज24 के साथ फोन पर हुई बातचीत में गैब्रिएला अपने एक दोस्त के साथ मुगाबे के बेटों रॉबर्ट और चाटुंगा से मिलने कैपिटल 20 वेस्ट होटल गई थीं। उन्होंने बताया, एक अंगरक्षक ने उन्हें और उनके दोस्त को एक अलग कमरे में बैठने के लिए कहा।

जब ग्रेस कमरे में आईं तो मुझे नहीं पता था कि वो कौन हैं। उनके हाथ में एक एक्सटेंशन कॉर्ड था जिससे वो मुझे मारने लगीं। वो लड़खड़ाईं भी, लेकिन उन्होंने मुझे कॉर्ड से मारना जारी रखा। मुझे कोई अंदाज़ा नहीं था कि वहां क्या चल रहा है।

मैं सदमे में थी, किसी तरह अपने घुटनों के बल चलती हुई मैं उस कमरे से बाहर निकली और वहां से भागने में कामयाब हुई। उनके 10 अंगरक्षक वहां खड़े सब कुछ देख रहे थे, लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया, किसी ने मेरी मदद नहीं की। हर तरफ खून ही खून था। मेरे हाथों पर, बालों में, हर जगह खून था। 

गैब्रिएला पर पुलिस की सफाई

Zimbabwes Presidents wife accused of killing model
South Africa - फोटो : EPA

पुलिस ने एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है कि 20 साल की एक अनजान दक्षिण अफ्रीकी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि चोट पहुंचाने के इरादे से उन पर हमला किया गया है। ग्रेस मुगाबे का नाम लिए बगैर पुलिस ने कहा है कि एक जानीमानी महिला ने कथित तौर पर उन पर हमला किया है।

जिम्बाब्वे की मीडिया के अनुसार एक सड़क हादसे में ग्रेस मुगाबे के टखने में चोट लगी थी जिसके इलाज के लिए वो दक्षिण अफ्रीका गई थीं। इस बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है कि वो राजनयिक पासपोर्ट पर यात्रा कर रही थीं या एक साधारण पासपोर्ट पर।

52 साल की ग्रेस मुगाबे जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति 93 साल के रॉबर्ट मुगाबे की दूसरी पत्नी हैं। वो देश की मौजूदा सत्ताधारी जानू-पीएफ पार्टी की महिला शाखा की नेता भी हैं। जिम्बाब्वे के सूचनी मंत्री क्रिस्टोफर मुशोवी ने बीबीसी को बताया कि उन्हें ग्रेस मुगाबे पर लगे आरोपों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed