फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Zelensky To World Bank and IMF Russia Must Feel Full Price Of Its Aggression

Ukraine: वर्ल्ड बैंक से रूसी संपत्ति जब्त करने की अपील, जेलेंस्की बोले- रूस को आक्रामकता की चुकानी होगी कीमत

Thu, 13 Apr 2023 08:04 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 13 Apr 2023 08:04 AM IST
सार

जेलेंस्की ने कहा कि जिस तरह से रूस ने यूक्रेन को नुकसान पहुंचाया है ऐसे में उसे अपनी आक्रामकता की पूरी कीमत चुकानी होगी।

विज्ञापन
Zelensky To World Bank and IMF Russia Must Feel Full Price Of Its Aggression
जेलेंस्की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार को आईएमएफ और विश्व बैंक के प्रमुखों से यूक्रेन की मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में चल रही रूसी सेंट्रल बैंक की संपत्ति को जब्त करना चाहिए। साथ ही उसे यूक्रेन के पुनर्निर्माण में लगाना चाहिए। 

विज्ञापन

आईएमएफ और विश्व बैंक के साथ बैठक

उन्होंने एक वीडियो लिंक के जरिए अपनी बात रखी। जेलेंस्की ने कहा कि जिस तरह से रूस ने यूक्रेन को नुकसान पहुंचाया है ऐसे में उसे अपनी आक्रामकता की पूरी कीमत चुकानी होगी। वहीं उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक द्वारा आयोजित वर्चुअल गोलमेज सम्मेलन में मारे गए एक सैनिक के लिए दो मिनट मौन रखा। बताया जा रहा है कि सैनिक का सिर काट दिया गया था, जिसका एक वीडियो वायरल हुआ है। इसका आरोप रूसी सैनिकों पर लगा है। 

विज्ञापन

200 मिलियन डॉलर की मदद

बैठक के दौरान वर्ल्ड बैंक ने यूक्रेन के ऊर्जा इन्फ्रास्ट्रक्चर की मरम्मत करने के लिए 200 मिलियन डॉलर देने की घोषणा की। विश्व बैंक के प्रबंध निदेशक अन्ना बेजरडे ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को एक साल हो गए। अब इसके विनाशकारी आर्थिक और मानवीय परिणाम सामने आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

11 अरब डॉलर का नुकसान

बेजरडे ने कहा कि यूक्रेन में पिछले साल ऊर्जा बुनियादी ढांचे को 11 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। यह सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक है, जहां यूक्रेन को तत्काल समर्थन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम इस महत्वपूर्ण क्षेत्र का समर्थन करने और तेजी से कार्य करने के लिए यूक्रेन और विकास भागीदारों के साथ मजबूत साझेदारी के लिए तैयार हैं।

गौरतलब है, विश्व बैंक ने अभी तक यूक्रेन के लिए आपातकालीन वित्तपोषण में 23 अरब डॉलर से अधिक जुटाए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed