मैकडॉनल्ड्स में कई महिलाओं ने कराया स्तनपान, लेकिन क्यों
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में मैकडॉनल्ड्स के एक रेस्त्रा में कई मांओं ने अपने बच्चों को स्तनपान करा अपने गुस्से का इजहार किया। दरअसल इस हफ्ते मैकडॉनल्ड्स ने रेस्त्रा में बच्चों को स्तनपान कराने पर रोक लगाई थी।
लेकिन शुक्रवार को कई मांएं अपने बच्चों को गोद में लिए मैकडॉन्ड्स पहुंची और वहां बच्चों को स्तनपान कराने लगी।उधर मैकडॉन्लड्स ने एक बयान जारी कर इस घटना के लिए सुरक्षागार्ड को जिम्मेदार ठहराया है।
इसमें कहा गया है कि मैकडॉनल्ड्स रेस्त्रा में महिलाएं अपने बच्चों को स्तनपान करा सकती हैं क्योंकि इस फास्ट फूड रेस्त्रा की नीतियां परिवार के अनुकूल हैं।
सोशल मीडिया का इस्तेमाल
एक मां ने अनुसार वे अपने बच्चे को स्तनपान कराने के लिए रेस्त्रा में एकांत जगह तलाश रही थी।उन्होंने इस बारे में एक वेटरेस से भी पूछा और उसने अनुमति दे दी। लेकिन एक सुरक्षा गार्ड ने उन्हें रोक दिया। इस महिला के अनुसार गार्ड ने अपने मैनेजर से भी इस बारे में बात की और फिर दोबारा उन्हें रोक दिया।
इस महिला ने ये बात अपनी सहेली को बताई और फेसबुक और सोशल मीडिया पर ये कहानी आग की तरफ फैल गई और शुक्रवार को इन महिलाओं ने मैकडॉनल्ड्स के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।