फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   what was my son fault

मेरे बेटे का क्या कसूर था?

Thu, 15 Nov 2012 09:26 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Thu, 15 Nov 2012 09:26 PM IST
विज्ञापन
what was my son fault

पिछले दो दिनों में ग़ज़ा पट्टी पर इसराइल के हवाई हमलों में मारे जाने वालों में बीबीसी अरबी सेवा के कैमरामैन जिहाद मशारवी के पुत्र भी शामिल थे। ओमर नाम का इस बच्चे की उम्र केवल 11 महीने की थी।

विज्ञापन


उन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। जिहाद मशारवी के भाई और अंकल भी हमले में गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

अरबी सेवा के शाहदी अलकाशिफ से बातचीत में जिहाद ने कहा, ''मेरे बेटे का क्या कसूर था कि उन्हें ऐसी मौत मिली है। उसकी क्या गलती थी? वो 10-11 महीने का था। उन्होंने क्या किया था?'' उन्होंने बताया कि इस हमले में उनके पुत्र और भाभी मारी गईं जबकि उनके भाई और एक अन्य पुत्र घायल हुए हैं।
विज्ञापन


हमले
जिहाद ने बताया कि अलज़ाएतून में उनके घर पर बम का टुकड़ा गिरा था। बताया गया है कि ग़ज़ा पट्टी से इसराइल के ख़िलाफ़ किए गए रॉकेट हमलों के जवाब में इसराइल ने ये हमले शुरू किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसराइल के हवाई हमले में फ़लस्तीनी संगठन हमास के सैन्य प्रमुख अहमद सैयद ख़लील अल जबारी की मौत हो गई थी। अहमद ख़लील अल जबारी और एक अन्य शीर्ष हमास अधिकारी की मौत उस वक़्त हुई जब उनकी कार पर हमला हुआ।

इसराइल के रक्षा मंत्रालय (आईडीएफ़) ने कहा था कि उन्होंने हमास, इस्लामिक जिहाद और चरमपंथियों के ख़िलाफ़ 'ओपरेशन क्लाउड पिलर' शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed