फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   What are these mysterious Vietnamese space balls?

आसमान से गिरे रहस्यमयी गोले, सुरक्षा एजेंसियां हैरान

Sun, 10 Jan 2016 08:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 10 Jan 2016 08:08 AM IST
विज्ञापन
What are these mysterious Vietnamese space balls?

वियतनाम के सैनिकों को चीनी सीमा के पास धातु के रहस्यमयी गोले मिले हैं। ये गोले आसमान से गिरे हैं। इनका आकार और वजन देखकर यहां के सुरक्षा अधिकारी हैरानी में हैं।

विज्ञापन


ये गोले वियतनाम के उत्तरी इलाके में मिले हैं। इन रहस्यमयी गोलों की जांच में जुटे अधिकारियों का कहना है कि ये अंतरिक्ष से गिरे हैं।

सुराही की शक्ल के बने इन गोलों में से प्रत्येक का वजन 45 किलोग्राम है। सेना के जवानों इन गोलों की तस्वीरें ले स्थानीय मीडिया को जानकारी दी है।

कहां से आए ये रहस्यमयी गोले?

What are these mysterious Vietnamese space balls?

रहस्यमयी गोलों की जांच कर रहे सुरक्षा अधिकारी अब ये पता लगाने में जुटे कि आसमान से ये गोले कहां से आए और इन्हें किसने बनाया था?

वहीं स्‍थानीय लोगों ने जांच कर रहे सुरक्षा अधिकारियों को बताया है कि गोले मिलने के कुछ घंटे पहले उन्हें गर्जने जैसी एक भारी आवाज सुनाई दी थी और फिर इसके कुछ घंटों बाद गोले गिरने की बात सामने आई थी।

बताया जा रहा है कि इन बड़े गोलों के साथ कुछ छोटे गोले भी लोगों के घरों में गिरे हैं। जांच अध‌‌िकारियों का अनुमान है कि ये गोले रूस में बने हैं लेकिन हो सकता है कि रूस ने इन गोलों को किसी अन्य देश को भी बेचे गए हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed