{"_id":"39eb3daa-3539-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"went-overseas-to-meet-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से मिलने के लिए सात समंदर पार","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
प्रेमिका से मिलने के लिए सात समंदर पार
बीबीसी हिंदी
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
8 महीने तक चार हजार किलोमीटर का लंबा नौकायान करके तुर्की युवक ब्रिटेन पहुंचा, क्योंकि सात साल पहले वो जिस लड़की से साइप्रस में मिला था वो ब्रिटिश थी और वो उसे प्रपोज करना चाहता था। लेकिन लड़की से मिलने और प्रपोज करने से पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। रमजान नोयन कुलम के पास कोई वीजा नहीं था लिहाजा ब्रिटिश पोर्ट पर उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
एकतरफा प्रेम में पागल 38 साल के रमजान की मुलाकात कर्टनी मरे नाम की ब्रिटिश लड़की से सात साल पहले साइप्रस हुई थी जहां मरे एक रेस्तरां में वेटर का काम करती थी और उसने एक बार उसे कॉपी परोसा था। रमजान तभी से उसका दीवाना हो गया और उसे तरह-तरह से परेशान भी करने लगा जबकि कर्टनी ने कभी उसमें अपनी दिलचस्पी नहीं दिखाई।
विज्ञापन
सनकी आशिक
दोनों 2005 में साइप्रस के एक रेस्तरां में मिले थे। रमजान ने रेस्तरां से उसका नंबर चुरा लिया और उसे परेशान करने लगा। कर्टनी उसे पसंद नहीं करती थी और कुछ ही समय बाद वो किसी और लड़के से शादी करने के लिए ब्रिटेन वापस चली आई थी। जबकि, रमजान के दिल में मरे के लिए चाहत खत्म नहीं हुई और वो अपने प्रेम का इजहार करने चार हजार किलोमीटर की लंबी समुद्री यात्रा करके ब्रिटेन पहुंच गया।
विज्ञापन
लेकिन इससे पहले कि वो कर्टनी से मिल पाता, इससे पहले कि वो उससे कुछ कह पाता, और इससे पहले कि कर्टनी उसे कोई जवाब देती, ब्रिटिश पुलिस ने उसे धर दबोचा क्योंकि उसके पास कोई वीजा नहीं था और ना ही पासपोर्ट के कागजात असली थे। बताया जा रहा है कि कर्टनी ने उसे फेसबुक पर ब्लॉक कर रखा था और शादी करके वो लिवरपुल में रह रही है।