{"_id":"5b691a9d4f1c1be2588b56dc","slug":"us-led-coalition-in-eastern-syria-killed-28-jihadis-of-isis","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी ऑपरेशन में मारे गए आईएसआईएस के 28 जिहादी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
अमेरिकी ऑपरेशन में मारे गए आईएसआईएस के 28 जिहादी
भाषा, बेरुत
Updated Tue, 07 Aug 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएसआईएस को पूर्वी सीरिया में अमेरिका की योजना के तहत पराजित किया जा चुका है। जहां एक तरफ सीरिया का गृहयुद्ध संघर्ष से एक कदम आगे राजनयिक बातचीत में बदल गया है। वहीं पूर्वी सीरिया उन संघर्षों से बाहर आने की कोशिश कर रहा है जिसने उसे तोड़ दिया है। सीरियाई कर्नल का कहना है कि सैन्य कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी।
विज्ञापन
पूर्वी सीरिया में अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना और सहयोगी लड़ाकों के हमलों में सोमवार को इस्लामिक स्टेट के कम से कम 28 जिहादी मारे गए। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने कहा, ‘हवाई हमलों और तोपों से किए गए हमलों में कम से कम 28 आईएस आतंकी मारे गए।’
विज्ञापन
रहमान ने बताया कि गठबंधन सेना और कुर्द तथा अरब लड़ाकों के गठबंधन सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज ने इराक की सीमा से लगते बीर अल-मेलेह क्षेत्र में हमले किए। एक समय सीरिया और इराक के लगभग सभी हिस्सों पर कब्जा जमा चुके आईएस का सीरिया के तीन फीसदी से भी कम क्षेत्र पर कब्जा है। सीरिया में कई अभियान चला कर आईएस को खदेड़ दिया गया है।
विज्ञापन