{"_id":"5afd7fbd4f1c1bdf408b5ff2","slug":"us-and-gulf-countries-sanctions-on-hezbollah-terrorist-group-in-link-with-iran","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका और खाड़ी देशों ने हिजबुल्ला पर लगाए प्रतिबंध, ईरान की टेंशन बढ़ना तय","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
अमेरिका और खाड़ी देशों ने हिजबुल्ला पर लगाए प्रतिबंध, ईरान की टेंशन बढ़ना तय
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Thu, 17 May 2018 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका समेत छह खाड़ी देशों ने ईरान और उसके सहयोगियों पर दबाव बढ़ाने के लिए हिजबुल्ला नेतृत्व पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
अमेरिका और सऊदी अरब के नेतृत्व वाले टेररिस्ट फाइनेंसिंग एंड टार्गेटिंग सेंटर (टीएफटीसी) ने कहा कि प्रतिबंध हिजबुल्ला की शूरा काउंसिल को निशाना बनाकर लगाए गए हैं, जो लेबनान में शक्तिशाली मिलिशया की फैसला लेने वाली काउंसिल है।
विज्ञापन
शिया संगठन हिजबुल्ला के महासचिव हसन नसरल्ला और उप महासचिव नईम कासिम के साथ तीन अन्य शूरा काउंसिल सदस्यों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। इन सभी के नाम पर संपत्ति और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय नेटवर्कों के तहत यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
इस बीच, टीएफटीसी के छह खाड़ी देश सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर और संयुक्त अरब अमीरात ने हिजबुल्ला से संबधित अन्य नौ लोगों और कंपनियों पर भी प्रतिबंधों की घोषणा की है। अमेरिका के वित्त विभाग ने पहले ही इन्हें काली सूची में डाल रखा है।