{"_id":"57ef48b74f1c1b9074576579","slug":"united-nations-raised-on-question-surgical-strike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत के सर्जिकल स्ट्राइक पर अब संयुक्त राष्ट्र ने उठाए सवाल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
भारत के सर्जिकल स्ट्राइक पर अब संयुक्त राष्ट्र ने उठाए सवाल
बीबीसी
Updated Sat, 01 Oct 2016 11:00 AM IST
विज्ञापन
स्टीफान दुजारिक
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र ने नियंत्रण रेखा पर सर्जिकल स्ट्राइक करने के भारत के दावों पर सवाल उठाया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून के प्रवक्ता स्टीफान दुजारिक ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र के सैन्य प्रेक्षक दल ने भारत और पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर कोई गोलीबारी सीधे तौर पर नहीं देखी है।
विज्ञापन
बान की मून के प्रवक्ता स्टीफान दुजारिक ने कहा, "संयुक्त राष्ट्र के सैन्य प्रेक्षक दल ने भारत और पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर कोई गोलीबारी सीधे तौर पर नहीं देखी है। संघर्ष विराम के इन कथित उल्लंघन के बारे में हमें खबरों जानकारी मिली है।
विज्ञापन
प्रेक्षक दल उस सिलसिले में संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर रहा है। "संयुक्त राष्ट्र का सैन्य प्रेक्षक दल भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर 1971 में लागू किए गए संघर्ष विराम की निगरानी करता है।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने माना कि उसके दो सैनिक हमलों में मारे गए थे
पाकिस्तान
- फोटो : BBC
हालांकि संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत सैय्यद अकबरउद्दीन ने संयुक्त राष्ट्र के दावों को खारिज करते हुए कहा कि किसी के देखने या न देखने से सच्चाई बदल नहीं जाती। सैय्यद अकबरउद्दीन ने कहा, "जो तथ्य हैं वह किसी के देखने या न देखने से बदल नहीं जाते हैं और न ही किसी के मानने या न मानने से सच बदल जाता है। जो तथ्य हैं वह तो तथ्य ही रहते हैं और हमने तथ्य सामने रख दिए हैं और हम उसी पर कायम हैं।"
भारत ने दावा किया था कि उसकी फौज ने जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर चरमपंथी ठिकानों को नष्ट करने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की थी। पाकिस्तान ने इन दावों को खारिज किया था और कहा था कि ये वैसी ही झड़प थी जैसी इस इलाके में अकसर होती रहती है। हालांकि पाकिस्तान ने माना कि उसके दो सैनिक हमलों में मारे गए थे।
भारत ने दावा किया था कि उसकी फौज ने जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर चरमपंथी ठिकानों को नष्ट करने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की थी। पाकिस्तान ने इन दावों को खारिज किया था और कहा था कि ये वैसी ही झड़प थी जैसी इस इलाके में अकसर होती रहती है। हालांकि पाकिस्तान ने माना कि उसके दो सैनिक हमलों में मारे गए थे।