फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   two arrested in bangladesh building accident

बांग्लादेश इमारत हादसा: दो गिरफ्तार

Sat, 27 Apr 2013 01:32 PM IST
Updated Sat, 27 Apr 2013 01:32 PM IST
विज्ञापन
two arrested in bangladesh building accident

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुए एक इमारत हादसे के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को यहां राणा प्लाजा नाम की इमारत ढह जाने से तीन सौ से ज्यादा लोगों की दब कर मौत हो गई।

विज्ञापन


इमारत में स्थित दो कपड़ा फैक्ट्रियों के मालिकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

महबूबुर रहमान तापस और बलज़ुल समद अदनान नाम के इन दो लोगों पर आरोप है कि इमारत में दरार दिखने और उसके कमज़ोर होने की आशंकाओं के बावजूद इन्होंने मज़दूरों को काम करने के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन


इस इमारत का मालिक अब तक फरार है।

इस हादसे में कम से कम 323 लोगों के मारे जाने की खबर है। बुधवार को ये आठ मंज़िला इमारत ढह गई थी।

बचाव कार्य

इस बीच शनिवार सुबह मलबे से 15 और लोगों को ज़िंदा बचा लिया गया।

इससे पहले बचाव दल ने आशंका व्यक्त की थी कि इमारत के मलबे में 50 और लोगों के दबे होने की आशंका है।

बचाव दल ने मलबे में दबे कई लोगों तक सांस लेने के लिए ऑक्सीजन के सिलेंडर और पानी पहुंचाया।

अब तक कुल 2,200 लोगों को ज़िंदा बचा लिया गया है लेकिन सैकड़ों मज़दूरों का अभी भी कोई सुराग नहीं मिला है।

प्रदर्शन

इससे पहले इमारत गिरने के विरोध में करीब 10 हज़ार लोगों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से कपड़ा उद्योग में काम कर रहे मज़दूरों की हालत सुधारने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश का कपड़ा उद्योग, विश्व के सबसे बड़े कपड़ा उद्योगों में से एक है। यहां से पश्चिमी देशों को कम कीमत पर कपड़ा मिल जाता है क्योंकि यहां बेहद सस्ता श्रम उपलब्ध है।


लेकिन साथ ही यहां पर काम कर रहे मज़दूरों की हालत काफी खस्ता होने की बात कही जाती रही है, क्योंकि उन्हें कम पारिश्रमिक के अलावा बेहद खतरनाक परिस्थितियों में काम करना पड़ता है।

श्रम सुधार आंदोलनकर्ता लंबे समय से मज़दूरों की हालत सुधारने के लिए विरोध प्रदर्शन करते रहे हैं।

उनकी मांग है कि कपड़ा फैक्ट्रियों का ये नैतिक दायित्व है कि वो मज़दूरों की बेहतरी के लिए पर्याप्त कदम उठाएं जो कि वर्तमान में नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed