{"_id":"9ca75fb5493f6fe435e54744ed217f64","slug":"tv-anchor-during-a-tv-show-accepts-that-he-is-the-killer-of-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी पर बोला, 'मैंने की थी पत्नी और गर्लफ्रेंड की हत्या'","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
टीवी पर बोला, 'मैंने की थी पत्नी और गर्लफ्रेंड की हत्या'
Updated Sun, 11 May 2014 08:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्की के एक टेलिविज़न डेटिंग शो पर एक प्रतियोगी की इस स्वीकारोक्ति से हंगामा खड़ा हो गया कि उसने अपनी पूर्व पत्नी और एक पूर्व प्रेमिका की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
इस खुलासे के बाद टीवी शो में मौजूद दर्शक दंग रह गए और शो की होस्ट ने प्रतियोगी को तुरंत शो से चले जाने को कहा।
62 वर्षीय सेफर कैलिनक ने फ्लैश टीवी के 'लक ऑफ दि ड्रॉ' शो में खुलासा किया कि उन्होंने दोनों हत्याओं के लिए जेल की सज़ा काटी थी और एक माफ़ी कार्यक्रम के तहत रिहा कर दिए गए थे।
विज्ञापन
शो में में उन्होंने कहा था, ''मैं एक ईमानदार व्यक्ति हूं और नई ज़िंदगी की तलाश में हूं।'' इसके तुरंत बाद होस्ट ने कैलिनक को शो से बाहर कर दिया।
एंकर के बयान को लेकर बहस
इस घटना के बाद तुर्की के अखबारों में इस एपिसोड को लेकर प्रमुखता से खबरें प्रकाशित हुईं। कैलिनक ने स्पष्ट करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी, जो उनकी दूर की बहन भी थी, की हत्या बिना विद्वेष के की थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी थी, जो एक दुर्घटना थी। शो के बाद एक साक्षात्कार में उन्होंने अपनी अगली प्रेमिका की हत्या न करने का संकल्प लिया।
तुर्की के एक अख़बार को उन्होंने बताया, ''जब भी मैं बताता हूं कि मैंने अपनी पत्नियों की हत्या की है, महिलाएं मुझसे दूर हो जाती हैं, लेकिन मैंने इसके लिए 14 साल जेल में बिताए हैं।''
तुर्की के मीडिया मॉनिटरिंग ग्रुप के मुखिया हूल्या उगुर तानरिओवर के हवाले से हुर्रियत अख़बार में कहा गया है कि इस शो के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों के आपराधिक रिकॉर्ड की छानबीन की जानी चाहिए थी।